महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : एमवीए की एक सीट के लिए उद्धव ठाकरे का रास्ता साफ

Updated on 06-04-2026 05:15 PM
मुंबई : बारामती में डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के खिलाफ कैंडिडेट उतारकर कांग्रेस ने विधान परिषद के लिए उद्धव ठाकरे का रास्ता साफ कर दिया है। शरद पवार पहले ही राज्यसभा के बदले विधान परिषद में सीनियर ठाकरे को समर्थन देने का वादा कर चुके हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी ठाकरे के खिलाफ नर्म रुख अपनाने का संकेत दिया है। चूंकि कांग्रेस ने पवार फैमिली के आग्रह के बाद भी बारामती से विश्वनाथ मोरे को उतार दिया, इसके बाद यह माना जा रहा है कि शरद पवार विधान परिषद के लिए कांग्रेस की दावेदारी से सहमत नहीं होंगे। अगर उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया तो एनसीपी और पवार परिवार में एकजुटता के लिए शुरू हुई प्रक्रिया अटक सकती है।

राज्यसभा चुनाव के दौरान ही तय थी यूबीटी की दावेदारी

मई में महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटें रिक्त होने वाली है। विधानसभा में एनडीए को बहुमत हासिल है, इसलिए 8 सीटें सीधे तौर पर महायुति के खाते में जाना तय है। आंकड़ों के हिसाब से बीजेपी के 6, शिंदे सेना और अजित गुट एनसीपी के एक-एक उम्मीदवार विधान परिषद जाएंगे। एक सीट पर महाविकास अघाड़ी के खाते में जाएगी। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि बजट सत्र के दौरान उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर विधानसभा जाने की मंशा जाहिर की थी। शिवसेना यूबीटी ने राज्यसभा की एक सीट पर भी दावेदारी की थी, मगर शरद पवार का नाम सामने आने के बाद वह पीछे हट गए। सूत्रों के अनुसार, तब शिवसेना यूबीटी ने विधान परिषद की एकमात्र सीट पर समझौता किया था। कांग्रेस ने भी इस पर दावा ठोंका है, मगर शरद पवार ने ऐलान किया था कि भविष्य में अगर उद्धव ठाकरे एमवीए कैंडिडेट बने या किसी को उम्मीदवार बनाया तो वह समर्थन करेंगे।

बारामती से कैंडिडेट उतारकर कांग्रेस ने मंशा साफ की

इस बीच एक बार फिर एनसीपी में एकजुटती की चर्चा शुरू हुई। जय पवार और सुनेत्रा पवार ने एनसीपी अजित गुट की कमान अपने हाथ में ले ली। बताया जा रहा है कि नए स्तर पर चर्चा शुरू करने से पहले विलय का विरोध कर रहे प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को भी शांत करा दिया। ऐसी स्थिति में शरद पवार गुट ऐसी कोई स्थिति नहीं चाहता है, जिससे विलय की प्रक्रिया विवाद में फंसे। कांग्रेस ने अपील के बावजूद बारामती सीट से कैंडिडेट उतार दिया। अब अगर भविष्य में कांग्रेस विधान परिषद के लिए कैंडिडेट उतारती है तो शरद पवार के लिए समर्थन करना आसान नहीं होगा। चूंकि बीजेपी के नेता देवेंद्र फड़णवीस भी उद्धव ठाकरे के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं इसलिए यूबीटी की दावेदारी संकटविहीन हो जाएगी।

जानिए क्या है विधान परिषद चुनाव का समीकरण

महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के 132, शिवसेना (शिंदे गुट) के 57 और एनसीपी (अजित पवार गुट) के 40 विधायक हैं। अजित पवार के निधन के कारण बारामती की सीट खाली है। इसके अलावा छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर महायुति के पास लगभग 235 विधायकों का समर्थन है। वहीं विपक्षी उद्धव सेना के 20, कांग्रेस के 16 और एनसीपी (शरद गुट ) के 10 विधायकों के साथ सपा 2 और एमआईएम को मिलाकर विपक्ष की कुल संख्या करीब 50 तक पहुंचती है। जबकि 1 अन्य सहित 1 निर्दलीय विधायक हैं। विधान परिषद में पहुंचने के लिए एक उम्मीदवार को कम से कम 29 वोटों की आवश्यकता होगी। ठाकरे को दोबारा विधान परिषद पहुंचने के लिए कांग्रेस के 16 विधायक और एनसीपी (एसपी) के 10 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
Advt.