माधबी पुरी पहली बार संभालेगी सेबी की जिम्मेदारी

Updated on 01-03-2022 06:17 PM

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के बहुप्रतीक्षित आईपीओ से पहले मार्केट रेग्युलेटर सेबी में बड़ा बदलाव किया है। माधवी पुरी बुच को सेबी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। माधवी यह पद संभालने वाली पहली महिला होंगी। वह अजय त्यागी की जगह लेगी, जिनका पांच साल का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो रहा है। वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर 2021 में पद के लिए आवेदन मंगाए थे, जिसकी अंतिम तिथि छह दिसंबर, 2021 थी।

हिमाचल कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी त्यागी को एक मार्च, 2017 को तीन साल के लिए सेबी का चेयरमैन बनाया गया था। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। अगस्त 2020 में फिर उन्हें 18 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। माधवी पुरी सेबी की पूर्णकालिक सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने पांच अप्रैल 2017 से चार अक्टूबर 2018 तक यह पद संभाला था। एलआईसी ने आईपीओ के लिए इसी महीने सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा कराए थे।

माधवी को तीन साल के  लिए सेबी का अध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए आईएफएससीए के चेयरमैन इंजेटी श्रीनिवास और पूर्व वित्त सचिव देवाशीष पांडा भी दौड़ में थे।, लेकिन माध्वी की दावेदारी उन पर भारी पड़ी। पहली बार प्राइवेट सेक्टर के किसी व्यक्ति को सेबी की कमान सौंपी है।

माधवी ने अपने करियर की शुरुआत आईसीआईसीआई बैंक से की थी। फरवरी 2009 से मई 2011 तक आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एमडी और सीईओ रही थीं। 2011 में उन्होंने सिंगापुर में ग्रेटर पेसिफिंक कैपिटल एलएलपी जॉइन की थी। उनके पास फाइनेंशियल मार्केट का तीन दशक से भी लंबा अनुभव है।

सेबी में पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर उन्होंने सर्विलांस, कलेक्टिव इनवेस्टमेंट स्कीम्स और इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट जैसे पोर्टफोलियो हैंडल किए। सेबी में कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें सात सदस्यों वाले एक्सपर्ट ग्रुप का प्रमुख बनाया गया। इसका मकसद सेबी को इनहाउस टेक्नोलॉजिकल सिस्टम्स डिजाइन में मदद करना था।

 सेबी से पहले वह चीन के शंघाई में न्यू डेवलपमेंट बैंक में कंसल्टैंट थीं। आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद वह 1989 में आईसीआईसीआई बैंक से जुड़ी थीं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से गणित में स्नातक किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.