“विधिक सहायता हेल्प डेस्क” मुलाकात से न्याय तक, जिला जेल दंतेवाड़ा व सुकमा में बंदियों के परिजनों को मिलेगा

Updated on 21-05-2026 12:08 PM

दंतेवाड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतोष कुमार आदित्य के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल दंतेवाड़ा एवं जिला जेल सुकमा के मुलाकाती क्षेत्रों में “विधिक सहायता हेल्प डेस्क” की स्थापना की गई है। 

यह पहल जेल प्रशासन के सहयोग एवं समन्वय से प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य बंदियों के परिजनों एवं आगंतुकों को सरल एवं सुलभ विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। विधिक सहायता हेल्प डेस्क के माध्यम से हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के परिवारों, महिला देखभालकर्ताओं, बुजुर्ग आश्रितों, बच्चों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिक रूप से लाभ मिलेगा। हेल्प डेस्क में नियुक्त पैरालीगल वालंटियर्स द्वारा बंदियों के परिजनों को विधिक जानकारी, आवश्यक प्रक्रियात्मक मार्गदर्शन तथा विभिन्न कानूनी सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं शासकीय लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी आगंतुकों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस व्यवस्था से बंदियों, उनके परिजनों तथा जेल प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा तथा प्रक्रियात्मक देरी में कमी आने के साथ न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि “विधिक सहायता हेल्प डेस्क” प्रतिदिन संचालित रहेगा तथा पैरालीगल वालंटियर्स द्वारा नागरिकों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.