नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ

Updated on 03-08-2026 01:51 PM

अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। यह अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को सतत रूप से संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसी क्रम में रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, अम्बिकापुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय संबोधन के लाइव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने देखा एवं सुना। इसके पश्चात उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

ख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के प्रत्येक नागरिक से नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया है, जिसे जनभागीदारी से सफल बनाया जाना आवश्यक है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव में आए बिना अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करते हुए सफलता प्राप्त करनी चाहिए। परिवार और समाज युवाओं का उज्ज्वल भविष्य देखना चाहते हैं, इसलिए नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है

कलेक्टर  अजीत बसंत ने कहा कि "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" पूरे देश में एक साथ प्रारंभ किया गया है। वर्तमान समय युवाओं का है और देश की दिशा एवं दशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि युवा नशे के दुष्प्रभावों को स्वयं समझें तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को श्रेष्ठ बुद्धि एवं क्षमता प्रदान की है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक रूप से सशक्त बनकर समाज और राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के युवा इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं उपसभापति  हरमंदिर सिंह टिन्नी ने भी उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना चाहिए, जिससे स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज का निर्माण हो सके और विकसित भारत का लक्ष्य साकार किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.