‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की हो रही वापसी -निर्माता एकता कपूर ने किया हिंट

Updated on 19-02-2022 08:04 PM

मुंबई टीवी सीरीयल निर्माता एकता कपूर नेक्योंकि सास भी कभी बहू थीशो के दर्शकों को एक खुशखबरी दी है कि शो एक बार फिर टीवी पर टेलीकास्ट किया जा रहा हैं। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम परक्योंकि सास भी कभी बहू थीके प्रोमो को शेयर कर नॉस्टैलिजक पोस्ट लिखा हैप्रोमो की एक झलक देख कर ही सारी पुराने यादें ताजा हो गई। आज मैं पुराने दिनों को मुड़कर देखती हूं तो हर याद, हर पल की याद आती है जिसने इस शो को सबसे प्रिय बना दिया ! उसी प्यार के साथ जुड़िए इस सफर से दोबारा, बुधवार से हर रोज शाम 5 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर

 इसी के साथ एकता कपूर ने स्मृति ईरानी, रोनित बोस रॉय और अमर उपाध्याय को टैग कर पूछा है किइतने सालों के बाद इस प्रोमो को देखकर कैसा लगा ? इस प्रोमो पर और एकता के अनाउंसमेंट पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर पुराने दिनों की यादों में खो गए हैं। कमेंट कर लिख रहे हैं बीते दिनों की यादें ताजा हो गई। टीवी परक्योंकि सास भी कभी बहू थीको टेलीकास्ट कर एकता कपूर  ने इतिहास रच दिया था।

 साल 2000 से लेकर 2008 तक टेलीकास्ट हुए इस सीरियल ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। लोकप्रियता का आलम ये था कि स्मृति ईरानी को लोग तुलसी के नाम से ही जानने लगे थे। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वालेक्योंकि सास भी कभी बहू थीको इंडिया का सबसे लंबा धारावाहिक माना जाता है। इसके अलावा इस सीरियल की पॉपुलैरिटी ही थी कि अफगानिस्तान और श्रीलंका में लोकल लैंगेवेज में डब कर देखा गया।

बता दें कि एकता कपूर के फेमस शोक्योंकि सास भी कभी बहू थीने बरसों तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इसी शो से स्मृति ईरानी घर-घर में तुलसी के नाम से फेमस हुईं थी। इस शो में अमर उपाध्याय के साथ उनकी जोड़ी को देखने के लिए हर शाम लोग टीवी सेट के सामने तय समय पर बैठ जाते थे। इस शो से मेकर्स के साथ-साथ एक्टर्स की भी तमाम यादें जुड़ी हुई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई। अभिनेत्री काव्या थापर पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एक्ट्रेस को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है क्योंकि उनपर शराब के नशे की हालत में कार चलाने और एक व्यक्ति के वाहन को ठोकर मारने का आरोप…
 23 February 2022
मुंबई। मनोरंजन जगत के सितारे अपने एक्टिंग के साथ ही साइड बिजनेस में भी हाथ आजमाते रहे हैं। कई ऐसे सितारे हैं, जो मनोरंजन जगत में अपना नाम बनाने के साथ ही बड़े बिजनेस के मालिक भी हैं और अपने बिजनेस से करोड़ों कमाते…
 23 February 2022
मुंबई। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की जिंदगी का खूबसूरत दिन अब करीब है। प्री-वेडिंग रस्में चालू हो गई हैं। 19 फरवरी को दोनों एक दूसरे का साथ जीवन भर निभाने का वादा करने वाले हैं। इन दिनों दोनों के घर में उत्सव…
 22 February 2022
मुंबई । जानेमाने अभिनेता कमल हासन ने फिल्म ‘हे राम’ से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा रेड चिलीज एंटरमेंट ने उठाया था। इस फिल्म में कमल हासन ने एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों किया था। यह …
 22 February 2022
मुंबई । बॉलीवुड के शहंशाह  यानि अमिताभ बच्चन  एक्टर प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे है। बिग बी ने प्रभास की तारीफ सोशल मीडिया पर की। प्रभास ने अमिताभ को घर का ऐसा खाना खिला दिया कि उनका दिल बाग-बाग हो गया। दरअसल प्रभास…
 22 February 2022
मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने 80 किलो की रैक पुल एक्सरसाइज करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। दिशा ने अपने इंटेंस वर्कआउट वीडियो से फैंस के होश उड़ा दिए हैं। दिशा का ये दमदार वीडियो देखने के बाद टाइगर श्रॉफ…
 21 February 2022
मुंबई । फिल्म ‘आरआरआर’ का पफेंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन कोविड-19 केस के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो सकी। जिसने भी फिल्म ‘आरआरआर’ का ट्रेलर देखा उसके दिल में इसे पर्दे पर देखने…
 21 February 2022
मुंबई । बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अदा शर्मा  का एक मजेदार वीडियो आया है। इसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस और लॉन्ग बूट्स में अदा शर्मा गजब ढा रही हैं, लेकिन…
 21 February 2022
मुंबई । बालीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नवोदित अभिनेत्री नुपुर सेनन की प्रेम कहानी 'नूरानी चेहरा' की शूटिंग प्रारंभ हो गई है। यह  फिल्म  वैलेंटाइन डे के मौके पर फ्लोर पर चली गई है। फिल्म के निर्माताओं…
Advt.