बॉलीवुड के शहंशाह प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे

Updated on 22-02-2022 06:11 PM

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह  यानि अमिताभ बच्चन  एक्टर प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे है। बिग बी ने प्रभास की तारीफ सोशल मीडिया पर की। प्रभास ने अमिताभ को घर का ऐसा खाना खिला दिया कि उनका दिल बाग-बाग हो गया। दरअसल प्रभास और अमिताभ बच्चन साथ में नाग अश्विन की आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के में साथ काम कर रहे हैं।

 फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है हाल ही प्रभास और अमिताभ ने इस फिल्म के लिए अपना पहला शॉट दिया। अमिताभ, प्रभास की ऐक्टिंग के फैन हो गए। यही नहीं, प्रभास सेट पर उनके लिए घर का बना खाना लेकर भी आए।

यह देख अमिताभ खुशी से फूले नहीं समाए और उन्होंने ट्विटर पर प्रभास की उदारता की तारीफ की।अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'बाहुबली' प्रभास..आपकी दरियादिली माप से परे है..आप मेरे लिए घर का बना सबसे स्वादिष्ट खाना लाते हैं। खाना भी इतनी ज्यादा मात्रा में लाते हैं कि पूरी आर्मी को खिला सकते हैं। और वो स्पेशल कुकीज, शानदार से परे और आपके कॉमप्लिटमेंट्स डाइजेस्ट करने से परे।' वहीं इससे प्रभास ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया था।

 प्रभास ने अमिताभ की एक फिल्म से उनकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। साथ में प्रभास ने लिखा था, 'मेरा सपना सच हो गया है। आज मैंने प्रोजेक्ट के का पहला शॉट लेजेंडरी अमिताभ बच्चन सर के साथ पूरा किया।

' बता दें कि फिल्म 'बाहुबली' की रिलीज के बाद से ही प्रभास की पैन इंडिया फैन फॉलोइंग जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। इसके बाद वह 'साहो' में नजर आए और अब फैंस को उनकी 'राधे श्याम' का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई। अभिनेत्री काव्या थापर पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एक्ट्रेस को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है क्योंकि उनपर शराब के नशे की हालत में कार चलाने और एक व्यक्ति के वाहन को ठोकर मारने का आरोप…
 23 February 2022
मुंबई। मनोरंजन जगत के सितारे अपने एक्टिंग के साथ ही साइड बिजनेस में भी हाथ आजमाते रहे हैं। कई ऐसे सितारे हैं, जो मनोरंजन जगत में अपना नाम बनाने के साथ ही बड़े बिजनेस के मालिक भी हैं और अपने बिजनेस से करोड़ों कमाते…
 23 February 2022
मुंबई। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की जिंदगी का खूबसूरत दिन अब करीब है। प्री-वेडिंग रस्में चालू हो गई हैं। 19 फरवरी को दोनों एक दूसरे का साथ जीवन भर निभाने का वादा करने वाले हैं। इन दिनों दोनों के घर में उत्सव…
 22 February 2022
मुंबई । जानेमाने अभिनेता कमल हासन ने फिल्म ‘हे राम’ से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा रेड चिलीज एंटरमेंट ने उठाया था। इस फिल्म में कमल हासन ने एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों किया था। यह …
 22 February 2022
मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने 80 किलो की रैक पुल एक्सरसाइज करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। दिशा ने अपने इंटेंस वर्कआउट वीडियो से फैंस के होश उड़ा दिए हैं। दिशा का ये दमदार वीडियो देखने के बाद टाइगर श्रॉफ…
 21 February 2022
मुंबई । फिल्म ‘आरआरआर’ का पफेंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन कोविड-19 केस के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो सकी। जिसने भी फिल्म ‘आरआरआर’ का ट्रेलर देखा उसके दिल में इसे पर्दे पर देखने…
 21 February 2022
मुंबई । बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अदा शर्मा  का एक मजेदार वीडियो आया है। इसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस और लॉन्ग बूट्स में अदा शर्मा गजब ढा रही हैं, लेकिन…
 21 February 2022
मुंबई । बालीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नवोदित अभिनेत्री नुपुर सेनन की प्रेम कहानी 'नूरानी चेहरा' की शूटिंग प्रारंभ हो गई है। यह  फिल्म  वैलेंटाइन डे के मौके पर फ्लोर पर चली गई है। फिल्म के निर्माताओं…
 21 February 2022
मुंबई । फिल्म 'गली बॉय' को लेकर एक्टर  विजय वर्मा ने कहा कि इस फिल्म ने मेरा करियर बदल दिया। विजय ने 'गली बॉय' में मोईन भाई के रूप में अपने प्रदर्शन से लोकप्रियता हासिल की…
Advt.