फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही नई 7 सीटर एसयूवी जीप मेरिडियन

Updated on 01-03-2022 06:11 PM

मुंबई भारत में फुल साइज 7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में जल्द ही एक नई कार आने वाली है, जिसका नाम जीप मेरिडियन है। जीप इंडिया ने अपनी अपकमिंग एसयूवी की लांच टाइमलाइन का खुलासा करते हुए कहा है कि वह मई में अपनी पहली 7 सीटर कार जीप मेरिडियन इंडियन मार्केट में पेश करेगी।

साथ ही कंपनी ने मेरिडियन के एक्सटीरियर और इंटीरियर की भी झलक दिखाई है। जीप भारत में ही मेरिडियन का प्रोडक्शन करेगी और पूरी तरह मेड इन इंडिया एसयूवी होगी। आने वाले समय में कंपनी लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में जीप ग्रैंड चेरोकी भी लांच करेगी।

बता दें कि तीन कतारों वाली जीप मेरिडियन विदेशों में जीप कमांडर नाम से बिकती है। इस भारत में 7 सीटर जीप कंपस भी कहा जा रहा है, जिसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर के साथ ही अपकमिंग 2022 फोर्ड इंडिवर जैसी धांसू एसयूवी से होगा। जीप मेरिडियन का एक्सटीरियर लुक काफी पावरफुल लगता है, वहीं इंटीरियर काफी लग्जरी एसयूवी की तरह है। बीते दिनों जीप ने आधिकारिक घोषणा कर बताया कि जीप मेरिडियन को खास तौर पर इंडियन सड़कों और ग्राहकों की पसंद को देखकर डिवेलप किया गया है। इस 7 सीटर एसयूवी का प्रोडक्शन कंपनी के रंजनगांव स्थित मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में होगा।

अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी जीप मेरिडियन के लुक-फीचर्स और पावर की बात करे तब करीब 4.8 मीटर लंबी एसयूवी को 2.0 लीटर मल्टीजेट दूसरा डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो कि 173 बीएचपी की पावर और 350 एनएम टॉर्क जेनरेट करेगा। इस 7 सीटर एसयूवी में 6 स्पीड मैनुअल और 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन देखने को मिलेगा। जहां मेरिडियन के मैनुअल ऑप्शन में 4X2 ड्राइवट्रेन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में 4X2 और 4X4 ड्राइवट्रेन सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी समेत कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.