जल जीवन मिशन से बदली जारामोंगिया की तस्वीर, हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

Updated on 06-08-2026 01:10 PM

बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है। जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में अब 28 परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हुआ है।

पूर्व में ग्राम में केवल 4 हैंडपंपों के माध्यम से जल आपूर्ति होती थी। पानी भरने के लिए ग्रामीणों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था और हर मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित 10 केएल क्षमता के एक सोलर आधारित जल संरचना (सोलर स्ट्रक्चर) के माध्यम से अब प्रत्येक घर तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 21 मई 2026 को आयोजित जल उत्सव कार्यक्रम के दौरान ग्रामसभा में जारामोंगिया को शत-प्रतिशत ‘हर घर जल‘ प्रमाणित किया गया। इस अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती पोंदिये पोयम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता एवं उपअभियंता  अशोक राज, परियोजना समन्वयक  टोपेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामसभा में नल-जल योजना के संचालन एवं संधारण, नियमित जलापूर्ति, रखरखाव तथा जलकर संग्रहण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों की सर्वसम्मति से पानी समिति द्वारा प्रत्येक परिवार से 40 रुपये प्रतिमाह जलकर लेने का निर्णय लिया गया, जिससे योजना का सुचारु संचालन और रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके।

ग्रामवासी राजू राम लेकाम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पहले पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। गर्मी, बरसात और सर्दी के मौसम में हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब घर-घर नल से पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल मिलने से उनकी दैनिक दिनचर्या आसान हुई है और पानी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है। जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से जारामोंगिया गांव आज ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है, जहां हर घर तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.