लंबे समय बाद नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस

Updated on 19-02-2022 08:12 PM

मुंबई बालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय बाद मुंबई में वैलेंटाइन डे के मौके पर खुशनुमा मूड में नजर आईं। मंडे की रात को जब एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में मुंह पर मास्क लगाए नजर आईं, तो पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया। पैपराजी के कहने पर एक्ट्रेस ने पोज भी दिए और स्माइल करती हुई निकल गईं।सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने जैकलीन फर्नांडिस के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस वीडियो में जैकलीन पैपराजी को अपनी मनमोहक स्माइल के साथ अभिवादन करती नजर रही हैं। अपनी कार में बैठने से पहले हाथ भी हिलाया। इस वीडियो पर फैंस उनकी स्माइल और ब्यूटी की तारीफ कर रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्मराम सेतुकी शूटिंग खत्म की हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जैकलीन और अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर हाल ही में फिल्म सेट से तस्वीरें शेयर की थी। रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन शूटिंग के आखिरी दिन काफी इमोशनल हो गई थीं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक्ट्रेस पर्सनल फ्रंट पर काफी मुश्किल हालात से गुजर रही थीं।राम सेतुके को-स्टार्स और डायरेक्टर से बात करते हुए जैकलीन काफी भावुक हो गई थीं।सुकेश चंद्रशेखर पर करोड़ों की ठगी का आरोप है और फिलहाल वह जेल में है। ठगी मामले की जांच चल रही है। जांच के दौरान ही सुकेश ने पूछताछ के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों के गिफ्ट देने का खुलासा किया था। इस खबर के तुरंत बाद ही जैकलीन और सुकेश की क्लोज तस्वीरें वायरल हो गई।

जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश के साथ प्राइवेट तस्वीरें  वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट करते हुए लिखा था, ‘यह देश ने और इस देश के लोगों ने मुझे हमेशा बहुत सारा और असीमित प्यार दिया है। इसमें मीडिया से मेरे फ्रेंड्स शामिल हैं जिनसे मैंने काफी कुछ सीखा है। मौजूदा वक्त में एक बहुत बुरे वक्त से मैं गुजर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही इससे बाहर निकलते हुए देखेंगे। मेरी अपने मीडिया फ्रेंड्स से ये रिक्वेस्ट है कि वे मेरी प्राइवेसी का खयाल रखें।बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस फिल्मों के अलावा ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ प्राइवेट फोटोज लीक होने पर काफी सुर्खियों में रही थीं। एक्ट्रेस की जबसे तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, तब से मीडिया से दूरी बनाए हुए थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई। अभिनेत्री काव्या थापर पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एक्ट्रेस को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है क्योंकि उनपर शराब के नशे की हालत में कार चलाने और एक व्यक्ति के वाहन को ठोकर मारने का आरोप…
 23 February 2022
मुंबई। मनोरंजन जगत के सितारे अपने एक्टिंग के साथ ही साइड बिजनेस में भी हाथ आजमाते रहे हैं। कई ऐसे सितारे हैं, जो मनोरंजन जगत में अपना नाम बनाने के साथ ही बड़े बिजनेस के मालिक भी हैं और अपने बिजनेस से करोड़ों कमाते…
 23 February 2022
मुंबई। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की जिंदगी का खूबसूरत दिन अब करीब है। प्री-वेडिंग रस्में चालू हो गई हैं। 19 फरवरी को दोनों एक दूसरे का साथ जीवन भर निभाने का वादा करने वाले हैं। इन दिनों दोनों के घर में उत्सव…
 22 February 2022
मुंबई । जानेमाने अभिनेता कमल हासन ने फिल्म ‘हे राम’ से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा रेड चिलीज एंटरमेंट ने उठाया था। इस फिल्म में कमल हासन ने एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों किया था। यह …
 22 February 2022
मुंबई । बॉलीवुड के शहंशाह  यानि अमिताभ बच्चन  एक्टर प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे है। बिग बी ने प्रभास की तारीफ सोशल मीडिया पर की। प्रभास ने अमिताभ को घर का ऐसा खाना खिला दिया कि उनका दिल बाग-बाग हो गया। दरअसल प्रभास…
 22 February 2022
मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने 80 किलो की रैक पुल एक्सरसाइज करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। दिशा ने अपने इंटेंस वर्कआउट वीडियो से फैंस के होश उड़ा दिए हैं। दिशा का ये दमदार वीडियो देखने के बाद टाइगर श्रॉफ…
 21 February 2022
मुंबई । फिल्म ‘आरआरआर’ का पफेंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन कोविड-19 केस के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो सकी। जिसने भी फिल्म ‘आरआरआर’ का ट्रेलर देखा उसके दिल में इसे पर्दे पर देखने…
 21 February 2022
मुंबई । बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अदा शर्मा  का एक मजेदार वीडियो आया है। इसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस और लॉन्ग बूट्स में अदा शर्मा गजब ढा रही हैं, लेकिन…
 21 February 2022
मुंबई । बालीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नवोदित अभिनेत्री नुपुर सेनन की प्रेम कहानी 'नूरानी चेहरा' की शूटिंग प्रारंभ हो गई है। यह  फिल्म  वैलेंटाइन डे के मौके पर फ्लोर पर चली गई है। फिल्म के निर्माताओं…
Advt.