दुर्ग में आईटी पार्क और स्विमिंग पूल तैयार, 31 को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

Updated on 29-05-2026 01:22 PM
दुर्ग इसी कड़ी में शहरवासियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल भी तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इससे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा तथा युवाओं को प्रशिक्षण और अभ्यास की आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कलेक्टर अभिजीत सिंह, आईआईटी डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ आईटी पार्क स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिये तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मौके पर उपस्थित इंजिनियरो की टीम ने बताया की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई को दुर्ग प्रवास पर रहेंगे, इस दौरान आईटी पार्क और स्विमिंग पुल का लोकार्पण कर चुनाव में दुर्ग की जनता से किये अपने वादों पूरा करेंगे।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आईटी पार्क बनकर तैयार हो चुका है, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। यह आईटी पार्क दुर्ग को तकनीक, नवाचार और रोजगार के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। आईटी पार्क दुर्ग के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इसके स्थापित होने से दुर्ग का व्यापार और अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.