ईरान बोला- नेतन्याहू के दफ्तर पर किया हमला, इजरायली प्रधानमंत्री को लेकर किया बड़ा दावा

Updated on 02-03-2026 05:21 PM
तेहरान: ईरान ने दावा किया है कि उसने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला किया है। ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने यहां तक कहा है कि उसने नेतन्याहू के ऑफिस को निशाना बनाने के साथ-साथ उस जगह पर भी हमला किया जहां इजरायली वायुसेना के कमांडर मौजूद थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि नेतन्याहू के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इजरायल ने भी इन हमलों को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

ईरानी मीडिया ने क्या बताया


फार्स न्यूज एजेंसी के एक बयान में IRGC गार्ड्स ने कहा, "ज़ायोनी शासन के क्रिमिनल प्रधानमंत्री के ऑफिस और शासन के एयर फोर्स कमांडर के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया।" बयान में यह भी कहा गया कि हमले में खेबर मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।

दक्षिणी इजरायल में ईरान का हमला


वहीं, इजरायल ने बताया है कि सोमवार दोपहर को दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा इलाके में एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में कम से कम 10 इजरायली घायल हो गए। इनमे से एक नागरिक की हालत गंभीर है, बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय नगरपालिका ने कहा कि मिसाइल के कारण हुए मलबे में और हताहतों की तलाश के लिए इलाके की गहन छानबीन की जा रही है। ऐसी आशंका है कि मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.