इंटर-स्टेट चोरों ने रायपुर से आकर भिलाई में की चोरी

Updated on 31-05-2026 01:47 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने इंटर-स्टेट चोर गिरोह के मुख्य आरोपी मोहम्मद नासिर हुसैन उर्फ आनस खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदातों से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और स्कूटी रायपुर के मेकाहारा परिसर से जब्त किया है।

यह वही आरोपी है, जिसे दुर्ग पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके साथी पहले बंद मकानों, फ्लैटों और आवासीय कॉलोनियों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। घरों में एंट्री करने के लिए दरवाजों के ताले तोड़े जाते थे।

जबकि अंदर रखी अलमारियों और लॉकरों को खोलने के लिए खास औजार का इस्तेमाल किया जाता था। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने बताया कि चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार रायपुर के मेकाहारा परिसर की पार्किंग में खड़ी एक्टिवा की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए थे।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची और उसकी निशानदेही पर औजार बरामद कर लिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह के सदस्यों तक पहुंचने और उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए टीम ने कई स्तरों पर जांच की।

आरोपियों की तलाश में पुलिसकर्मियों ने बकरा व्यापारी और जनगणना कर्मी बनकर भी जानकारी जुटाई थी। इसी रणनीति के जरिए पुलिस को गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

जरूरत के हिसाब से बनवाए थे खास औजार

जब्त किए गए सामान में अलग-अलग प्रकार के पाना, पेचकस, कटर, लोहे की रॉड और ताला-लॉकर तोड़ने वाले औजार शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ औजार आरोपियों ने अपनी जरूरत के अनुसार खास तौर पर बनवाए थे।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक लोहार से ऐसे औजार तैयार करवाए थे, जिनका इस्तेमाल अलमारी, लॉकर और मजबूत सुरक्षा ताले तोड़ने में किया जाता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक्टिवा (CG10 AG 4136) भी जब्त कर ली है।

चोरी के बाद रायपुर लौट जाते थे आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी इसी वाहन से रायपुर से भिलाई-दुर्ग आते थे। यहां चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वे वापस रायपुर लौट जाते थे। रायपुर पहुंचने पर अपनी गाड़ी मेकाहारा परिसर की पार्किंग में खड़ी कर देते थे।

आरोपी के मुताबिक, इस तरीके से पुलिस को लंबे समय तक उनके आने-जाने और गतिविधियों की भनक नहीं लग पाती थी, जिससे वे जांच एजेंसियों की नजरों से बचे रहते थे।

कई शहरों और राज्यों में चोरी की वारदातों में शामिल रहा आरोपी

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद नासिर हुसैन उर्फ आनस खान का आपराधिक रिकॉर्ड कई राज्यों तक फैला हुआ है। पूछताछ के दौरान उसने भोपाल, इंदौर, चंडीगढ़ और छिंदवाड़ा समेत कई शहरों में चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ मध्यप्रदेश के भोपाल के गोविंदपुरा और कोहेफिजा थाना क्षेत्रों के अलावा क्राइम ब्रांच भोपाल में भी मामले दर्ज हैं। वहीं इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र तथा चंडीगढ़ के कई थानों में भी उसके खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.