इंडियन ऑयल और डाबर ने ‎किया समझौता

Updated on 24-02-2022 06:43 PM

मुंबई डाबर इंडिया और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत डाबर अपने उत्पादों की बिक्री इंडियन ऑयल के डिलिवरी कर्मियों के जरिये करेगी। इससे डाबर को अपने उत्पादों के लिए देश भर में करीब 14 करोड़ इंडेन रसोई गैस के उपभोक्ता परिवारों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित होगी। इस करार के तहत इंडियन ऑयल के इंडेन एलपीजी वितरक डाबर के लिए खुदरा कारोबारी साझेदार बन जाएंगे और वे अपने डिलिवरी कर्मियों के नेटवर्क के जरिये सीधे इंडेन एलपीजी उपभोक्ता परिवारों को डाबर की पूरी उत्पाद श्रंखला की बिक्री करने में मदद करेंगे।

डाबर ने कहाकि इंडियन ऑयल और डाबर द्वारा प्रौद्योगिकी एवं सिस्टम इंटीग्रेशन का काम किया जा रहा है ताकि पूरी मूल्य शृंखला और खास तौर पर इंडेन एलपीजी उपयोगकताओं तक उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस पहल से डाबर को भारतीय परिवारों के बीच इंडियन ऑयल की पहुंच का फायदा उठाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों द्वारा सीधे तौर पर ऑर्डर देने के लिए एक ऐप भी तैयार किया जा रहा है।

ग्राहक उस ऐप के जरिये ऑर्डर दे सकेंगे और डाबर इंडियन ऑयल के डिलिवरी कर्मियों के जरिये उत्पादों की आपूर्ति करेगी। डाबर के एक रिष्ठ धिकारी ने कहाकि इस साझेदारी से हम शहरी, कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले इंडेन एलपीजी के लाखों ग्राहकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। हम उपभोक्ता परिवारों तक सीधी पहुंच को बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.