हीरो मोटोकॉर्प देश में लगाएगी चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क

Updated on 27-02-2022 07:17 PM

नई दिल्ली हीरो मोटोकॉर्प कंपनी पूरे देश में चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क लगाने वाली है। कंपनी ने सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है। ये चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए होंगे। हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि इस गठजोड़ के बाद वह भारत में बड़े पैमाने पर ईवी चार्जिंग नेटवर्क लगाने के लिए किसी सरकारी उपक्रम से हाथ मिलाने वाली पहली कंपनी बन गई है।

इस गठजोड़ के तहत दोनों कंपनियां सबसे पहले बीपीसीएल के मौजूदा पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग इंफ्रा लगाएंगी। इसके बाद नेटवर्क का और विस्तार किया जाएगा।बीपीसीएल ने पिछले साल सितंबर में कहा था कि वह अपने करीब 7 हजार पेट्रोल पंपों को एनर्जी स्टेशंस का रूप देगी।

इन स्टेशनों पर सिर्फ डीजल या पेट्रोल के बजाय ईंधन के कई विकल्प मिलेंगे। इन विकल्पों में ईवी चार्जिंग की सुविधा भी शामिल होगी। हीरो मोटोकॉर्प के साथ इस साझेदारी से कंपनी को यह टारगेट अचीव करने में मदद मिलने वाली है। दोनों कंपनियों ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग फैसिलिटी लगाने की शुरुआत दिल्ली और बेंगलुरू से की जाएगी। इसके बाद अन्य शहरों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।

पहले चरण में दोनों कंपनियां देश के 9 शहरों में ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने जा रही हैं। चार्जिंग को हीरो मोटोकॉर्प के मोबाइल ऐप  से कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके लिए पेमेंट का मॉडल भी कैशलैस होगा। पहला चरण पूरा करने के बाद दोनों कंपनियां पूरे देश में ईवी चार्जिंग इंफ्रा का घना नेटवर्क तैयार करने पर ध्यान देगी। इन चार्जिंग स्टेशनों पर मल्टीपल चार्जिंग प्वाइंट अवेलेबल होंगे। इन स्टेशनों पर हर प्रकार के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए एसी और डीसी चार्जिंग ऑप्शंस रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.