गुरुकुल और एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल ने जीती अंतर्विद्यालयीन फुटबॉल प्रतियोगिता
Updated on
08-08-2026 05:25 PM
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप में श्री नितेश छाबड़ा ख्यातिप्राप्त क्रीड़ा पत्रकार, संस्था के पदाधिकारीगण तथा शाला के प्राचार्य मंचासीन थे।
सेमीफाइनल गुरुकुल पब्लिक स्कूल तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम शाला बोड़ला तथा एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला छुईखदान के मध्य हुआ। इसमें गुरुकुल 3-0 व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल 2-0 से विजयी हुए।अंत में गुरुकुल पब्लिक स्कूल एवं एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल के साथ संघर्षपूर्ण रोमांचक मैच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ एक दूसरे से कड़ा मुकाबला करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। सभी दर्शकों ने जोरदार तालियों से सभी खिलाड़ियों का समर्थन किया। फाइनल मैच में भारत एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने पैनाल्टी शूट से विजय हासिल की। अतिथियों ने इस प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कृत किया। अन्य दलों को भी अतिथियों ने सम्मानित व पुरस्कृत किया।
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…