गंगरेल जलाशय 63% से अधिक भरा, बढ़ी पानी की आवक; जरूरत पड़ने पर छोड़ा जाएगा 20 हजार क्यूसेक पानी

Updated on 31-07-2026 12:17 PM

धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर गंगरेल जलाशय पर साफ दिखाई देने लगा है। जलाशय में पानी की आवक तेजी से बढ़ने से जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार 30 जुलाई 2026 की रात 8 बजे तक गंगरेल जलाशय अपनी कुल क्षमता का 63.26 प्रतिशत भर चुका है। विभाग ने जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी है और जरूरत पड़ने पर नरराज बैराज की ओर पानी छोड़े जाने की तैयारी भी कर ली है।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक गंगरेल जलाशय का वर्तमान जल स्तर 345.39 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि इसका पूर्ण जलाशय स्तर (एफआरएल) 348.70 मीटर है। जलाशय में वर्तमान में 485.23 एमसीएम लाइव जल भंडारण उपलब्ध है। खास बात यह है कि बीते एक घंटे में ही जल स्तर में 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लगातार बढ़ रही जल आवक का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जलाशय में लगभग 94,500 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि नियमित रूप से केवल 50 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा और जल स्तर तेजी से बढ़ा तो मुख्य अभियंता के निर्देशानुसार गंगरेल जलाशय से नरराज बैराज की ओर 20,000 क्यूसेक तक पानी छोड़ा जा सकता है।

प्रशासन ने कहा है कि जलाशय से पानी छोड़े जाने का निर्णय पूरी तरह परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा। इससे पहले डाउनस्ट्रीम क्षेत्र के जिला प्रशासन, संबंधित विभागों और प्रभावित गांवों को अग्रिम सूचना दी जाएगी, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आवश्यक एहतियाती कदम समय रहते उठाए जा सकें।

जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जलाशय और नदी के जलस्तर पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.