NH-49 पर चार घंटे चक्काजाम, पांच नामजद समेत कई ग्रामीणों पर एफआईआर

Updated on 20-07-2026 01:10 PM

बिलासपुर। धूमा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत अन्य ग्रामीणों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से नाराज होकर एनएच-49 पर चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन दोपहर करीब 1 बजे तक चला, जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। लंबे समय तक आवागमन बाधित रहने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, यातायात अवरुद्ध करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसके समाधान की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.