
मुंबई । फिटबिट ने अपनी 17 लाख स्मार्टवॉच को रिकॉल किया है। कंपनी ने अपनी आइकोनिक स्मार्टवॉच को रिकॉल किया है, जिसका इस्तेमाल स्टेप और दूसरी एक्टिविटी ट्रैकिंग में होता है। ब्रांड के फैसले की वजह वॉच की बैटरी है। दरअसल, फिटबिट की आइकोनिक वॉच में बैटरी ओवरहीटिंग और यूजर्स के घायल होने की शिकायत मिल रही थी।
अमेरिकी कंज्यूमर प्रोडक्ट सेफ्टी कमीशन ने एक रिकॉल नोटिस में कहा कि उन्हें 100 से ज्यादा आईकोनिक यूजर्स की शिकायत मिली है, जो स्मार्टवॉच की वजह से जल गए हैं।इसमें से कुछ लोगों ने सेकेंड डिग्री और थर्ड डिग्री बर्निंग की शिकायत की है।
कमीशन ने कहा, 'कंज्यूमर्स को तुरंत ही रिकॉल की गई आइकोनिक स्मार्टवॉच को इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए।
फिटबिट ने लगभग 10 लाख आईकोनिक स्मार्टवॉच सिर्फ अमेरिकी बाजार में ही बेची है, और अमेरिका के बाहर ब्रांड ने 6,93,000 स्मार्टवॉच बेची है। फिटबिट रिकॉल्ड स्मार्टवॉच के लिए 299 डॉलर (लगभग 22,696 रुपये) का रिफंड दे रही है।इस स्मार्टवॉच का प्रोडक्शन ताइवान में हुआ था, लेकिन कंपनी ने साल 2020 में बेचना बंद कर दिया। बता दें कि रिकॉल सिर्फ चार वेरिएंट्स को किया गया है।
ब्रांड ने बताया कि जो भी कंज्यूमर्स इस रिकॉल की वजह से प्रभावित हुए है,वह कंपनी की साइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां उन्हें जानकारी मिलेगी कि रिफंड कैसे मिलेगा। गौरतलब है कि गूगल ने फिटबिट को 2.1 अरब डॉलर में पिछले साल की शुरुआत में खरीद लिया है। गूगल जल्द ही फिटफिट के साथ मिलकर पिक्सल स्मार्टवॉच लांच कर सकता है।