सेवानिवृत्त चार शिक्षकों का सम्मान

Updated on 17-07-2026 12:23 PM

दंतेवाड़ा। आज जिले के सेवानिवृत्त होने वाले चार शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय समारोह कार्यक्रम में कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। सम्मानित शिक्षकों में  रघुवीर सिंह नेताम, प्रधान पाठक, माध्यमिक शाला पंडेवार (सेवानिवृत्ति 30 जून 2026), श्रीमती निर्मला तुरखेड़े, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भांसी (सेवानिवृत्ति 30 जुलाई 2026), श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, प्रधान पाठक, पोटा केबिन मेंडोली (सेवानिवृत्ति 30 जुलाई 2026) तथा  श्याम लाल सोरी, प्रधान पाठक (सेवानिवृत्ति 30 जुलाई 2026) शामिल रहे।

कार्यक्रम में कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि उनके जीवन के संस्कार, व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति अवश्य होती है, लेकिन एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। उसका अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहता है। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों ने वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाई है, उनका योगदान अमूल्य है। शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि रही है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनके अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कलेक्टर ने सभी शिक्षकों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन सदैव शिक्षकों के योगदान का सम्मान करता रहेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी  प्रमोद ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा विभाग के लिए यह गर्व का विषय है कि ऐसे समर्पित शिक्षकों ने अपने पूरे सेवाकाल में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने कार्यों और मूल्यों के माध्यम से सदैव जीवित रहते हैं। विभाग उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का नया अध्याय है, जहां समाज सेवा और अनुभव साझा करने के अनेक अवसर उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग उनके अनुभवों से आगे भी मार्गदर्शन प्राप्त करता रहेगा।

खंड शिक्षा अधिकारी  संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों की वर्षों की सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति एक महान दायित्व का निर्वहन है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन और कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के शिक्षकों को भी इन वरिष्ठ शिक्षकों से प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकों को सम्मानपूर्ण एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों को सेवानिवृत्ति से पूर्व ही पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) उपलब्ध कराया जा सका, जिससे उन्हें सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाले लाभ समय पर प्राप्त हो सकेंगे। इस दौरान बीईओ भवानी पूनेम, लेखापाल  मुकेश सोनी शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.