समय पर खाद-बीज और केसीसी मिलने से किसानों में उत्साह

Updated on 13-07-2026 01:00 PM

सुकमा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुकमा जिला प्रशासन ने खरीफ सीजन से ठीक पहले किसानों के लिए खाद, उन्नत बीज और ऋण की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कर प्रशासनिक तत्परता की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ अंचलों तक कृषि सामग्रियों की सुचारू आपूर्ति की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रशासन की इस सक्रिय, पारदर्शी और किसान-हितैषी कार्यप्रणाली से अन्नदाताओं को बिना किसी परेशानी के बोआई की तैयारी करने में मदद मिल रही है, जिससे पूरे क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह और आगामी फसल को लेकर एक नया विश्वास जागा है।

इस समयबद्ध व्यवस्था का सीधा और सुखद लाभ छिंदगढ़ विकासखंड के नयागुड़ा गांव के प्रगतिशील किसान चनासू नाग को मिला है। 8 एकड़ कृषि भूमि के मालिक चनासू नाग को कुकानार सहकारी समिति के माध्यम से न केवल आवश्यकतानुसार सब्सिडीयुक्त केसीसी ऋण उपलब्ध कराया गया, बल्कि कुकानार समिति से तत्काल एक-एक बोरी यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश और एक बोरी धान भी प्रदान किया गया। समय पर मिली इस बड़ी मदद से भावुक सोमारू ने कहा कि इससे उन पर से आर्थिक दबाव पूरी तरह हट गया और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इस सुचारू व्यवस्था की खुले दिल से सराहना की।

एक ओर जहाँ प्रशासन किसानों को निर्बाध रूप से कृषि आदान उपलब्ध करा रहा है, वहीं दूसरी ओर अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए बिचौलियों, कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ भी सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार सोसायटियों और बाजारों का औचक निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई कर रही हैं, जिससे किसानों को सही कीमत पर प्रमाणिक सामग्रियां मिल रही हैं। जिला प्रशासन की इस त्रिस्तरीय मुस्तैदी ऋण, खाद-बीज की आपूर्ति और सख्त निगरानी ने सुकमा के किसानों का भरोसा मजबूत कर दिया है और इस बार क्षेत्र में बंपर खरीफ उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.