EPFO बदलेगा निवेश का तरीका, जोखिम कम करने की तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान

Updated on 25-02-2026 12:19 PM
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के बजाय, एक ही साझा फंड (पूल) बनाकर बाजार में निवेश किया जाएगा। साथ ही, बाजार के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए अब हर महीने के बजाय साल में एक बार ही बड़ा निवेश किया जाएगा।

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक ईपीएफओ के इन बदलावों पर 2 मार्च की बैठक में मुहर लग सकती है। हालांकि इस बैठक में नई ब्याज दरों के ऐलान की उम्मीद कम है। साल 2015 से ईपीएफओ अपनी नई कमाई का 5 से 15 फीसदी हिस्सा ETFs में लगाता रहा है। अजेंडे की कॉपी के अनुसार, EPFO अपनी सभी योजनाओं के लिए ETF निवेश का एक समान और साझा सिस्टम शुरू करेगा। पुराने नियमों के हिसाब से EPFO अपनी हर योजना के लिए अलग-अलग निवेश करता था और उन्हें एक साथ नहीं मिलाता था। भविष्य में EPFO ने साल में एक बार निवेश करने का फैसला किया है।

क्या है अजेंडा?

  • EPFO अपनी 5 अलग-अलग योजनाओं के फंड को एक साथ मिलाकर ETF में निवेश करेगा।
  • निवेश का चक्र अब महीने-दर-महीने के बजाय सालाना होगा।
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के बॉण्ड्स को बायबैक में बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी।
  • 2 मार्च को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में इन प्रस्तावों पर फैसला होगा।
  • 2025-26 के लिए ब्याज दरों की घोषणा फिलहाल एजेंडे में शामिल नहीं है।

मीटिंग में होगा फैसला

ईपीएफओ की निवेश समिति ने इन प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। अब इन्हें 2 मार्च को होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में अंतिम मंजूरी के लिए रखा जाएगा। हालांकि, मीटिंग के अजेंडे में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दरों की घोषणा का जिक्र नहीं है, जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.