अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट सुधार और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन करें : कलेक्टर-एसपी

Updated on 23-06-2026 01:03 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर महोबे ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है, वहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, कैट आई, सड़क प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। 

कलेक्टर ने राजस्व, नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग को समन्वय बनाकर अभियान चलाने तथा सड़क सुरक्षा में बाधक अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्कूलों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने तथा मोटरयान अधिनियम के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दुर्घटना की स्थिति में घायलों को गोल्डन ऑवर के भीतर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित संस्थाओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने दुर्घटनाजन्य स्थलों पर जिग-जैग मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप, साइन बोर्ड, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था एवं वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर नियमित पेट्रोलिंग, ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा ढाबों के आसपास सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ कलेक्टर-एसपी ने लॉ एण्ड ऑर्डर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.