पीएम सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें : कलेक्टर

Updated on 23-06-2026 01:04 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों, किसानों के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), एग्रीस्टेक पंजीयन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण, समय सीमा के लंबित प्रकरण, मानसून पूर्व तैयारियों तथा आपदा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को खाद, बीज समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि खेती-किसानी के कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न हो। उन्होंने पात्र किसानों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने के निर्देश देते हुए सहकारी बैंकों के साथ-साथ अन्य शासकीय एवं निजी बैंकों के माध्यम से भी केसीसी ऋण उपलब्ध कराने की कार्यवाही करने कहा। साथ ही एग्रीस्टेक पंजीयन शेष बचे किसानों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों से संपर्क स्थापित कर पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक पंजीयन किसानों को विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कलेक्टर ने जनदर्शन, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण करने एवं लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन तथा समय-सीमा के लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण की भी समीक्षा की। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का समीक्षा कर कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिकाधिक हितग्राही इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

कलेक्टर ने जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों एवं विद्युत लाइनों की मरम्मत समय पर की जाए तथा विद्युत आपूर्ति में अनावश्यक व्यवधान न आने पाए। इसी प्रकार पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में राजस्व प्रकरणों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से विभागवार लक्ष्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तम्बोली, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.