जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन

Updated on 09-06-2026 01:05 PM

राजनांदगांव।  जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, सामाजिक प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम के तहत दोपहर 4 से 5 बजे के बीच जिला कार्यालय परिसर स्थित डॉ. बाबा साहब आंबेडकर प्रतिमा के सामने एकत्र होकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा 10 जून 2025 को राज्य सरकार को भेजे गए पत्र के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की जाएगी। इस संबंध में राज्यपाल से आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

यह जानकारी एस.के. भालाधरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि जाति प्रमाण पत्र से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान और संबंधित आदेशों के क्रियान्वयन की मांग को लेकर यह पहल की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.