मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से ग्राम बोड़ालाता में पुनः बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Updated on 26-06-2026 02:40 PM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कुनकुरी की ग्राम पंचायत दाराखरिका के आश्रित ग्राम बोड़ालाता में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी गई है। इससे बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया था कि ग्राम बोड़ालाता में स्थापित ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है तथा बरसात का मौसम प्रारंभ होने वाला है। ऐसे में अंधेरे के कारण जंगली हाथियों की गतिविधियों और विषैले जीव-जंतुओं से खतरा बढ़ने की आशंका थी। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की।

       मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर विद्युत विभाग ने त्वरित पहल करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया, जिससे ग्राम बोड़ालाता में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। विद्युत व्यवस्था सुचारू होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं के निराकरण की प्रभावी व्यवस्था बनाई गई है। विशेष रूप से बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.