500 करोड़ का ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी, ईडी ने केके श्रीवास्तव को किया गिरफ्तार

Updated on 31-07-2026 12:16 PM

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा के एक कारोबारी से 500 करोड़ रुपये का सरकारी ठेका दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में बिलासपुर निवासी केके श्रीवास्तव को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। मनी लॉन्ड्रिंग के साक्ष्य मिलने के बाद की गई इस कार्रवाई के तहत ईडी ने आरोपी को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए 7 अगस्त तक की रिमांड मंजूर की गई है। ईडी के अनुसार, केके श्रीवास्तव पर ठगी की रकम को विभिन्न माध्यमों से खपाने और उसके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। एजेंसी अब धन के स्रोत, लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

मामले का खुलासा होने के बाद तेलीबांधा थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर के बाद केके श्रीवास्तव अपने बेटे कंचन श्रीवास्तव के साथ फरार हो गया था। लंबी तलाश के बाद रायपुर पुलिस ने 24 जून 2025 को उसे भोपाल से गिरफ्तार किया था।

पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए थे। जांच में दावा किया गया कि केके श्रीवास्तव और उसके बेटे ने हवाला के जरिए करोड़ों रुपये चीन और ऑस्ट्रेलिया में निवेश किए। दोनों के बैंक खातों की जांच में करीब 441 करोड़ रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है।

मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव बुक से जुड़ी मेस्टिजिक कंपनी में भी निवेश किया था। वहीं, दिल्ली के कारोबारी से ठगी गई रकम को 10 से 17 जुलाई के बीच अपने एक कर्मचारी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराने के भी साक्ष्य जांच एजेंसियों को मिले हैं।

ईडी अब इस मामले में मनी ट्रेल, विदेशों में किए गए निवेश, हवाला नेटवर्क और अन्य संभावित लाभार्थियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.