सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी की जनचौपाल

Updated on 17-07-2026 12:25 PM

दंतेवाड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष  नंदलाल मुड़ामी ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम पंचायत हिरोली, कड़मपाल एवं मदाडी का व्यापक दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का उदाहरण प्रस्तुत किया। दौरे के दौरान  मुड़ामी ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े पात्र हितग्राही तक बिना किसी बाधा के लाभ पहुंचाना है।

दिव्यांगजनों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई

ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कई दिव्यांगजनों ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण वे विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर निर्देश किया गया। स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग की टीम ने बिना विलंब दिव्यांगजनों को जिला अस्पताल पहुंचकर उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी, जिससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

दिव्यांग बालक की शिक्षा  हेतु सक्षम विद्यालय जावंगा में प्रवेश करवाया सुनिश्चित

दौरे के दौरान एक दिव्यांग बालक विनय कुमार की शिक्षा का विषय सामने आने पर  मुड़ामी ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उसका प्रवेश सक्षम विद्यालय, जावंगा में सुनिश्चित कराने को कहा शिक्षा विभाग ने तत्काल दिव्यांग बालक सक्षम विद्यालय जावंगा के दाखिला करवाया।

बुजुर्ग महिला का घर पहुंचकर कराया गया ई-केवाईसी

 इसी प्रकार ग्राम पंचायत कड़मपाल में चलने-फिरने में असमर्थ एक बुजुर्ग महिला श्रीमती बोदे से मुलाकात के दौरान यह जानकारी मिली कि ई-केवाईसी नहीं होने के कारण वे महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनका ई-केवाईसी पूर्ण कराया। कुछ ही समय में प्रक्रिया पूरी होने से महिला के लिए शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का रास्ता खुल गया।

ग्रामीणों की मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, राशन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं और मांगों से जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया।  मुड़ामी ने सभी विषयों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष  अरविंद कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष  सुकालू मुंडामी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  सुमित भदौरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष  विजय सोरी, सरपंच  राजू, क्षेत्र के विभिन्न सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.