सुकमा की बेटियों ने 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' फुटबॉल में जीता गोल्ड

Updated on 15-06-2026 12:21 PM

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों (शारदा और पूजा) ने पहले 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड) जीता है l छत्तीसगढ़ की टीम ने रोमांचक फाइनल में झारखंड को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की l

सुकमा जिले की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिले के दूरस्थ गांवों से आने वाली फुटबॉल खिलाड़ी शारदा प्रधानी (ग्राम चिपुरपाल) और पूजा माड़वी (ग्राम कोलईगुड़ा, कोंटा) ने प्रथम नेशनल ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर नई उपलब्धि हासिल की है। वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर में आयोजित 'खेलो इंडिया' योजना के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की विजेता फुटबॉल टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं। टीम ने सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश को हराने के बाद फाइनल मुकाबले में झारखंड को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खिलाड़ियों की सफलता में खेलो इंडिया फुटबॉल कोच श्री शिवेंद्र ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दूरस्थ गांवों की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

शारदा और पूजा वर्तमान में आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

कलेक्टर ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

स्वर्ण पदक जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने कलेक्टर श्री अमित कुमार से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने उनकी पढ़ाई, प्रशिक्षण और खेल संबंधी अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना से मिलेगा आर्थिक सहयोग

कलेक्टर श्री अमित कुमार ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी। साथ ही उन्होंने 'विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना' के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। यह सहयोग खिलाड़ियों को आगे बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा।

युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

जिला प्रशासन द्वारा खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन दिए जाने का ही परिणाम है कि सुकमा जैसे दूरस्थ जिले की बेटियां राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं। शारदा और पूजा की सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री विरुपाक्ष पौराणिक भी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.