अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को, कलेक्टर ने ली तैयारियों को लेकर बैठक

Updated on 20-06-2026 01:04 PM

जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर महोबे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने कहा। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शासकीय सेवकों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा है।

बैठक में कलेक्टर ने मंच निर्माण, साउंड सिस्टम, विद्युत आपूर्ति, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, जांजगीर एसडीएम सुब्रत प्रधान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.