दिल्ली-एनसीआर में CNG 3.89 महंगी:कीमत 83 प्रति किलो से बढ़कर करीब ₹87 हुई

Updated on 29-08-2026 12:01 PM
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली में CNG ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो जाएगी। इस साल CNG के दाम में यह पांचवीं बढ़ोतरी है।

IGL के मुताबिक, इस बार कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह LNG की बढ़ती आयात लागत, अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में तेजी और CNG की बढ़ती मांग है। इससे पहले मई में पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी के चलते IGL ने 10 दिनों के भीतर चार फेज में CNG के दाम कुल ₹6 प्रति किलो बढ़ाए थे।

नई कीमतों के बाद नोएडा और गाजियाबाद में CNG ₹95.59 प्रति किलो हो गई है। मेरठ में इसकी कीमत ₹95.47 और गुरुग्राम में ₹92.01 प्रति किलो है।

पेट्रोल और डीजल की तरह CNG के दाम भी अलग-अलग राज्यों में अलग होते हैं। इसकी एक वजह राज्यों में लागू अलग-अलग वैट दरें हैं।

दिल्ली में कीमत बढ़ने के बावजूद IGL ने कहा है कि CNG उपभोक्ताओं के लिए दूसरे ईंधनों के मुकाबले किफायती विकल्प बनी हुई है।

होर्मुज संकट से LNG की सप्लाई और कीमत पर असर

IGL ने बताया कि पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से होर्मुज स्ट्रेट के जरिए LNG की सप्लाई और माल ढुलाई प्रभावित हुई है। संकट से पहले की तुलना में अब वैश्विक LNG कीमतें करीब दोगुनी हो गई हैं। यूरोप में सर्दियों से पहले गैस भंडारण बढ़ाने की जरूरत ने भी कीमतों पर दबाव बढ़ाया है।

CNG की बढ़ती मांग से आयात पर निर्भरता बढ़ी

IGL के मुताबिक, भारत में CNG की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इनपुट गैस का बड़ा हिस्सा आयातित स्पॉट LNG से पूरा किया जा रहा है। महंगी LNG और बढ़ती घरेलू मांग से IGL की इनपुट गैस लागत बढ़ी। इसी असर को कम करने के लिए कंपनी ने CNG के दाम ₹3.89 प्रति किलो बढ़ाए।

ऑटो-टैक्सी और माल ढुलाई पर पड़ सकता है असर

दिल्ली-NCR में बड़ी संख्या में ऑटो, टैक्सी, बस और माल ढोने वाले वाहन CNG से चलते हैं। ऐसे में ईंधन महंगा होने का असर इन वाहनों के संचालन खर्च पर पड़ सकता है।

CNG की कीमत बढ़ने से आगे चलकर यात्री किराए और माल ढुलाई की लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है। खासकर उन लोगों और कारोबारों पर इसका ज्यादा असर हो सकता है, जो रोजाना CNG से चलने वाले वाहनों पर निर्भर हैं।

एशिया में LNG बेंचमार्क कीमत दोगुने से ज्यादा हुई

अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतों में तेजी का अंदाजा एशिया के JKM बेंचमार्क से लगाया जा सकता है। इस साल फरवरी में इसकी कीमत करीब 11 डॉलर प्रति MMBTU थी, जो अगस्त में बढ़कर 23.4 डॉलर हो गई।

यूरोप के TTF गैस बेंचमार्क में भी इसी दौरान बड़ा उछाल आया। फरवरी में यह करीब 11.3 डॉलर प्रति MMBTU था, जो अगस्त में बढ़कर 23.3 डॉलर हो गया। इन वैश्विक कीमतों में तेजी का असर भारत में आयातित गैस की लागत पर भी पड़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
Advt.