सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण

Updated on 02-08-2026 01:35 PM

जगदलपुर। कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आड़ावाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों केंद्रों की ओपीडी, आईपीडी, पैथोलॉजी लैब, लेबर रूम और औषधि भंडार का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र तथा परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. बसाक ने स्वास्थ्य केंद्रों में सभी आवश्यक और जीवनरक्षक दवाइयों की सतत उपलब्धता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दवाइयों की किसी भी तरह की कमी न हो, इसके लिए सीजीएमएससी के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन इंडेंट भेजा जाए। मानसून के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य अमले को पूरी तरह चैकस रहने की हिदायत दी और मौसमी बीमारियों की रोकथाम व उपचार सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने नानगुर सीएचसी के आईपीडी वार्ड में भर्ती मलेरिया रोगियों के स्वास्थ्य का हाल जाना और डॉक्टरों को उनका नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं नानगुर में एचपीवी वैक्सीन लगवा चुकी छात्राओं से सीधे बातचीत कर उन्होंने इस टीके के महत्व और उससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान बीएमओ डॉ. आरएस भंवर, ग्रामीण चिकित्सा सहायक  महेश मिश्रा और सेक्टर सुपरवाइजर नरेश मरकाम सहित स्थानीय स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.