दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा

Updated on 04-04-2026 11:58 AM
पंचकूला, आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। हरियाणा से AAP के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने AAP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयहिंद ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि राघव चड्ढा को दिल्ली में केजरीवाल के शीशमहल (CM हाउस) में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। 4 नेताओं के सामने उनसे मारपीट हुई थी।

जयहिंद ने यह भी कहा कि पिटाई में राघव की आंख पर चोट आई थी। इस चोट का इलाज कराने के लिए ही राघव इंग्लैंड गए थे। लोगों ने समझा कि राघव हनीमून मनाने के लिए इंग्लैंड गए हैं। राघव को सारे खुलासे खुलकर करने चाहिए।

उधर, राघव चड्ढा ने भी उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा था कि मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है।

जयहिंद बोले- मैंने खुद छोड़ी पार्टी

जयहिंद ने बताया कि राघव चड्ढा से मारपीट की यह घटना 2024 के दौरान की है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले यह मामला हुआ था। राघव की पिटाई के दौरान वहां कौन चार लोग मौजूद थे, इसका भी खुलासा जल्द करूंगा।

जयहिंद से जब पूछा गया कि क्या उनके साथ भी पार्टी से निकलने के दौरान ऐसा ही हुआ था, तो जयहिंद ने कहा कि मेरे साथ ऐसा करने की हिम्मत किसी में नहीं है। जब राजनीति से मन भर गया तो खुद पार्टी छोड़ दी।

2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े

रोहतक के रहने वाले नवीन जयहिंद साल 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे। जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई, तो नवीन जयहिंद उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्हें हरियाणा में पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान ही उनकी मुलाकात स्वाति मालीवाल (AAP की राज्यसभा सांसद) से हुई और 23 जनवरी 2013 को दोनों ने शादी कर ली।

2014 में चुनाव लड़ा, 2016 में प्रदेश अध्यक्ष बने

2016 में नवीन जयहिंद को हरियाणा में आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने हरियाणा में कई विरोध प्रदर्शन किए। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रोहतक सीट से चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे जयहिंद और AAP के केंद्रीय नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में एक ही परिवार का एकाधिकार हो गया है।

2022 में खुद को पार्टी से अलग किया

फरवरी 2020 में उनका स्वाति मालीवाल से तलाक हो गया। 2022 में जयहिंद ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीति से मन भर गया है। इसके बाद उन्होंने जयहिंद सेना नाम का एक संगठन बनाया। वर्तमान में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
Advt.