सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

Updated on 30-04-2026 12:29 PM

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले का 12वीं का कुल परीक्षाफल 86.46 प्रतिशत तथा 10वीं का परीक्षाफल 82.75 प्रतिशत रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में 12वीं के परिणाम में लगभग 14 प्रतिशत एवं 10वीं के परिणाम में लगभग 11 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो जिले की शैक्षणिक प्रगति का प्रमाण है।

12वीं के परीक्षा परिणाम का विवरण : 

हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 में सूरजपुर जिले से कुल 8158 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें 3491 बालक एवं 4667 बालिकाएं शामिल थीं। परीक्षा में 8081 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 8067 का परिणाम घोषित किया गया। इनमें से कुल 6975 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 2863 बालक एवं 4112 बालिकाएं हैं। प्रथम श्रेणी में 4147, द्वितीय श्रेणी में 2724 तथा तृतीय श्रेणी में 103 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.22 तथा बालिकाओं का प्रतिशत 88.86 रहा, जो दर्शाता है कि बेटियों ने इस वर्ष भी बालकों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

संकायवार प्रदर्शन में विज्ञान संकाय अव्वल : 

संकायवार परिणामों पर दृष्टि डालें तो विज्ञान संकाय में सर्वाधिक 91.63 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें बालिकाओं का प्रतिशत 94.24 रहा। इसके पश्चात वाणिज्य संकाय में 89.57 प्रतिशत, गृह विज्ञान में 86.66 प्रतिशत, कला संकाय में 81.61 प्रतिशत तथा कृषि संकाय में 73.91 प्रतिशत परिणाम रहा। ललित कला संकाय में पंजीकृत विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

10वीं के परीक्षा परिणाम का विवरण : 

हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में सूरजपुर जिले से कुल 10170 विद्यार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें 4547 बालक एवं 5623 बालिकाएं थीं। परीक्षा में 10002 विद्यार्थी सम्मिलित हुए तथा 9938 का परिणाम घोषित हुआ। कुल 8224 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 3478 बालक एवं 4746 बालिकाएं शामिल हैं। प्रथम श्रेणी में 4466, द्वितीय श्रेणी में 3560 तथा तृतीय श्रेणी में 198 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.22 एवं बालिकाओं का प्रतिशत 85.54 रहा है। यहां भी बालिकाओं ने बालकों से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान : 

दोनों ही परीक्षाओं में बालिकाओं ने बालकों की तुलना में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 12वीं में जहां बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों से लगभग साढ़े पांच प्रतिशत अधिक रहा, वहीं 10वीं में यह अंतर लगभग सवा छह प्रतिशत का है। यह आंकड़े जिले में बेटियों की शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और उनकी मेहनत का जीवंत प्रमाण हैं।

जिला प्रशासन ने दी बधाई : 

जिला प्रशासन सूरजपुर ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया गया है जो अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर सके। प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों से निराश न होकर पुनः मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.