छत्तीसगढ़- 500 तहसीलदारों की हड़ताल, विधायक की गिरफ्तारी की मांग

Updated on 29-05-2026 01:49 PM
सरगुजा, छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार आज हड़ताल पर है। सरगुजा जिले के सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप है। काम बंद कर अधिकारियों ने MLA की गिरफ्तारी की मांग की है।

रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा में तहसीलदारों की हड़ताल से राजस्व कामकाज प्रभावित हुआ है। बता दें कि, सरगुजा में राजापुर उप तहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने विधायक और उनके समर्थकों पर पीटने का आरोप लगाया है, जिसके बाद विधायक समेत 10 लोगों पर FIR हुई है।

वहीं, MLA की बहन ने भी नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया कि, तुषार मानिक ने फाइल फेंकी और बदसलूकी कर उन्हें ऑफिस से बाहर निकाला, इस बात को लेकर ही विवाद हुआ। थाने में शिकायत के बाद तुषार मानिक पर भी FIR हुई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मैनपाट की राजापुर उप तहसील में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन के शाख शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को फाइल जमा की थी।

आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक और बाबू कई दिनों से उसे काम के लिए दफ्तर के चक्कर लगवा रहे थे। बुधवार (27 मई) को भी वह अपने काम के सिलसिले में उप तहसील कार्यालय पहुंचीं थीं।

महिला बोली- साइन करने कहा तो भड़के अफसर

सीमा धनकी ने आरोप लगाया है कि, नायब तहसीलदार तुषार मानिक से उन्होंने फाइल पर साइन करने के लिए कहा तो वे भड़क गए और कहा कि तुम होती कौन हो? हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली। जाकर मैनपाट में हस्ताक्षर करा लो।

इसके बाद उसे तहसील से बाहर करने के लिए भी कहा गया। इसकी जानकारी सीमा धनकी ने विधायक रामकुमार टोप्पो को दी तो विधायक के समर्थक उप तहसील पहुंच गए।

अधिकारी बोले- विधायक टोप्पो ने पीटा

आरोप है कि शाम करीब 6 बजे विधायक रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर लौट चुके नायब तहसीदार को वापस राजापुर बुलाया। नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ SDM फागेश सिन्हा भी राजापुर पहुंचे।

नायब तहसीलदार तुषार मानिक से विधायक रामकुमार टोप्पो ने बहन से अभद्र व्यवहार करने को लेकर पूछा। तुषार मानिक ने कहा कि अभद्रता नहीं की गई है, वे तुरंत हस्ताक्षर करने के लिए कह रही थीं, उन्हें कल बुलाया गया है।

तुषार मानिक ने कहा कि इतना कहते ही विधायक के समर्थकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। विधायक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें किनारे बुलाया और मारपीट की। बीच-बचाव में एसडीएम फागेश सिन्हा आए और उन्हें बचाकर बाहर निकाला।

नायब तहसीलदार बोले- बहन से अभद्रता का आरोप गलत

नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थक मारपीट के इरादे से ही आए थे। उन्होंने बहन के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर मारपीट की, जबकि ऐसा नहीं हुआ है।

SDM फागेश सिन्हा अपनी गाड़ी में नायब तहसीलदार को बैठाकर अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनकी बहन सीतापुर थाने पहुंचे। विधायक की बहन की ओर से थाने में शिकायत की गई है।

कांग्रेस बोली- भाजपाइयों की गुंडागर्दी

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे भाजपाइयों की गुंडागर्दी बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास आम जनता तक पहुंचाने की कोई योजना ही नहीं है। इसलिए सुशासन तिहार में अधिकारियों को धमका रहे और अब अधिकारियों की पिटाई कर रहे। ये सरकार की नाकामी है, मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि अपने विधायक को जेल भेजेंगे कि नहीं।

जो आप चाहेंगे ऐसा नहीं होगा- टीएस

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। FIR दर्ज हुई है तो कोई न कोई घटना घटित हुई होगी। जिन माध्यम से आपको जनता ने जिम्मेदारी दी है, वहां आप मनमानी करने की अपेक्षा रखोगे तो वहां प्रजातंत्र नहीं रह जाता। आप आप चुने हुए प्रतिनिधि हैं।

दोनों पक्ष पर काउंटर FIR

इस मामले में दोनों पक्ष पर काउंटर FIR हुई है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR हुई है। शासकीय काम में बाधा डालने सहित मारपीट की धारा लगाई गई है।

इसमें रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोग शामिल है। वहीं, MLA की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर भी मामला दर्ज हुआ है। तुषार मानिक पर महिलाओं से जुड़े अपराध की धारा (BNS की धारा 173) लगाई गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.