कोडरमा में बस और ट्रक के बीच टक्करः बाबाधाम में पूजा कर नेपाल लौट रहे 3 कांवड़ियों की मौत, 50 श्रद्धालु घायल
Updated on
14-08-2026 12:42 PM
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर के कारण हुई। बस में सवार सभी श्रद्धालु नेपाल के रोतहट जिले के निवासी बताये जा रहे हैं।
बाबाधाम से लौटने के दौरान हादसा
जानकारी के अनुसार नेपाल के आएश्रद्धालु देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम और दुमका के बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना कर राजगीर की ओर लौट रहे थे, तभी पोखरिया मोड़ के निकट बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग बस के भीतर फंस गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया
हादसे में मरने वालों की पहचान 12 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों के कोडरमा रेफर किया गया
सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलयात्रियों को सदर अस्पताल कोडरमा रेफरकर दिया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार घायलों के उपचार में जुटी हुई है।
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…