पीएम आवास निर्माण के लिए राशि प्राप्त होने के बाद भी कार्य प्रारंभ न करने पर हितग्राहियों के आवास होंगे निरस्त : कलेक्टर व्यास

Updated on 23-06-2026 12:57 PM

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रगतिरत कार्यों एवं योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। 

कलेक्टर व्यास ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान बगीचा विकासखंड में आवास निर्माण की अपेक्षाकृत कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए किश्त की राशि जारी की जा चुकी है, लेकिन उन्होंने कार्य प्रारंभ नहीं किया है अथवा लंबे समय तक निर्माण कार्य लंबित रखकर पूर्ण करने में रुचि नहीं दिखाई है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने ऐसे हितग्राहियों को नियमानुसार नोटिस जारी करने, ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर हटाने तथा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर आवास स्वीकृति निरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जारी की गई राशि की वसूली की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।

पीएम जनमन आवासों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश :

कलेक्टर व्यास ने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु को देखते हुए दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में निर्माण सामग्री का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए ताकि बारिश के दौरान सामग्री की कमी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री जन मन योजना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और पात्र परिवारों को समय पर पक्के आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर :

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, बैंक लिंकेज को मजबूत करने तथा महिला समूहों द्वारा संचालित उद्यमों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में स्व-सहायता समूहों से जोड़ने तथा उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए। साथ ही लखपति दीदी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान कर अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने पर जोर दिया।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण :

बैठक में कलेक्टर व्यास ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का केवल औपचारिक नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पेंशन और यूडीआईडी कार्य में तेजी लाने के निर्देश :

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पेंशन हितग्राहियों के आधार सीडिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए नियमित यूडीआईडी पंजीयन शिविर आयोजित करने तथा पात्र दिव्यांगजनों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा।

श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष अभियान :

श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक श्रमिकों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठित एवं असंगठित श्रमिकों के पंजीयन की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि पात्र श्रमिकों को शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.