प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जागरूकता अभियान, किसानों से समय पर बीमा कराने की अपील

Updated on 22-07-2026 02:20 PM

सूरजपुर। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत सोनवार स्थित सीएससी सेंटर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) अंतर्गत खरीफ सीजन 2026 के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों का फसल बीमा कार्य भी प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं बीमा कराने की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल परिस्थितियों से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में यह योजना महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान करती है।

अधिकारियों ने किसानों से निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपनी खरीफ फसलों का बीमा कराने की अपील करते हुए कहा कि समय पर बीमा कराने से वे योजना के लाभ से वंचित नहीं होंगे तथा किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा अधिक से अधिक किसानों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के एडीओ शैलेन्द्र पटेल, कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला समन्वयक अतुल कुमार यादव, जनपद पंचायत सदस्य राजेश पोर्ते सहित बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.