अब छत्‍तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन:पाम ऑयल और मिल्क पाउडर से बनता था

Updated on 31-07-2026 12:28 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री रोकने का आदेश जारी करेगी।

पिछले एक साल में रायपुर में मिलावटी और एनालॉग पनीर के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई हुई हैं। जुलाई 2025 में बिरगांव की काशी एग्रो फूड्स फैक्ट्री से करीब 2,500 किलो संदिग्ध/एनालॉग पनीर जब्त कर फैक्ट्री सील की गई थी।

हाल ही में खाद्य विभाग ने रायपुर की एक और पनीर फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 1,700 किलो पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। यानी पिछले एक साल में रायपुर में करीब 4,200 किलो संदिग्ध पनीर पर कार्रवाई हो चुकी है।

इन्हीं लगातार कार्रवाई और जांच में सामने आए मामलों के बाद अब राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

पहले जानिए एनालॉग पनीर होता क्या है

एनालॉग पनीर दूध के बजाय वनस्पति तेल, स्किम्ड मिल्क पाउडर, स्टार्च मिलाकर तैयार किया जाता है। यह असली पनीर से सस्ता पड़ता है, इसलिए कई होटल, ढाबे और फूड बिजनेस लागत कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

वहीं, अगर पनीर को सिंथेटिक या मिलावटी सामग्री से तैयार कर असली पनीर के नाम पर बेचा जाता है, तो वह नकली या मिलावटी पनीर की कैटेगरी में आता है।

1 किलो नकली पनीर 180 में तैयार होता है

शंकर नगर के एक मकान में नकली पनीर की यूनिट के संचालक ने रामानंद बाघ ने दैनिक भास्कर को बताया कि मैंने एनालॉग प्रोडक्ट बनाने का लाइसेंस ले रखा है। हम अच्छे क्वॉलिटी का दूध पाउडर और ऑयल इस्तेमाल करते हैं। एक एनालॉग बनने के लिए करीब 180 रुपए का खर्च आता है। इसे तैयार कर 200 से 250 प्रति किलो में बेचते हैं।

रायपुर में चल रही नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री

रायपुर शहर में आर्टिफिशियल पनीर की 15 बड़ी फैक्ट्री चल रही है। ये यूनिट बीरगांव, टाटीबंध, सिलतरा जैसे इलाकों में स्थित है। इन यूनिट में टनों में पाउडर, पाम ऑयल की खेप मौजूद रहती है। जिससे हजारों किलो एनालॉग प्रोडक्ट तैयार हो रहे हैं। ये प्रोडक्ट बाजार में डेयरी प्रोडक्ट बताकर बेचे जा रहे हैं।

हार्ट और लीवर को कर सकता है डैमेज- डायटीशियन

डायटीशियन नेहा जैन ने कहा कि 'एनालॉग या आर्टिफिशियल पनीर मार्केट में आसानी से उपलब्ध होते हैं। पनीर बनने के नॉर्मल प्रोसेस में मिल्क का उपयोग किया जाता है। वहीं आर्टिफिशियल पनीर नेचुरल प्रोसेस से नहीं बनाया जाता है।

इसमें केमिकल का उपयोग किया जाता है। आप इसको मिल्क प्रोडक्ट की तरह उपयोग नहीं कर सकते। ये दिखने में बिल्कुल असली पनीर के जैसा लगता है। लेकिन शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है।'

उपभोक्ता इन बातों का रखें ध्यान

  • खुले में बिकने वाले पनीर से बचें।
  • ब्रांडेड पैकिंग वाला, जानकारी युक्त पनीर ही खरीदें।
  • रेस्टोरेंट्स में पनीर ऑर्डर करने से पहले जानकारी लें।
  • अगर आपको नकली पनीर की शंका हो तो खाद्य विभाग में शिकायत करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.