श्रीराम कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, सांसद बघेल ने लिया आशीर्वाद

Updated on 08-06-2026 02:34 PM

भिलाई। भवानी शंकर जनकल्याण समिति के तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 1, खम्हारिया गार्डन, जुनवानी में 3 जून से 7 जून तक आयोजित दिव्य श्रीराम कथा का भक्तिमय वातावरण में आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ी कथा वाचक कांता प्रसाद ने अपनी ओजस्वी एवं प्रेरणादायी रामकथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादाओं एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर रामकथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करते रहे। 

समापन दिवस पर हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे, जिससे पूरा कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी भी कथा स्थल पहुंचे और पूज्य कांता प्रसाद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा समाज को संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती है तथा ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 


कार्यक्रम के आयोजनकर्ता दीपक भोण्डेकर, भवानी शंकर जनकल्याण समिति की अध्यक्ष मंजू जांगड़े तथा संरक्षक कन्हैया सोनी एवं लोकेश पाण्डेय ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.