सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें : कलेक्टर

Updated on 07-07-2026 08:19 PM

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई. नागेश्वर राव, जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी एनआईसी देवेन्द्र साहू, जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि, यातायात पुलिस के डीएसपी, पुलिस अधिकारी,, डीआरएम ई-डीएआर सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर लंगेह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य पात्र मामलों में पीड़ितों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों के बीच प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने से लेकर उपचार, दस्तावेजों के संधारण, ऑनलाइन प्रविष्टि तथा दावा प्रक्रिया तक प्रत्येक स्तर पर निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत मिल सके।

प्रशिक्षण के दौरान परिवहन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री राहत योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता, दावा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल संचालन तथा ई-डीएआर (इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्स एक्सीडेंट रिपोर्ट) प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों में पुलिस, अस्पताल, परिवहन विभाग, बीमा कंपनियों एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच डिजिटल समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करना इस प्रणाली का प्रमुख उद्देश्य है। बैठक में सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, समयबद्ध जानकारी साझा करने तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.