सिरहा-गुनिया सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ाव की नई पहल

Updated on 10-08-2026 12:51 PM

सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को और सशक्त बनाने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। IDSP कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल सुकमा में सुकमा विकासखंड के सिरहा-गुनिया सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक सिरहा-गुनिया सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

   सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में बीमारी की समय पर पहचान, उचित उपचार तथा जरूरतमंद मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य संस्थाओं तक पहुँचाने में सिरहा-गुनिया की प्रभावशाली सामाजिक भूमिका का उपयोग करना रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सिरहा-गुनिया के अनुभवजन्य ज्ञान एवं समाज में उनके प्रभाव की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। गंभीर बीमारी, गर्भावस्था की जटिलता, मलेरिया, टीबी, सर्पदंश एवं अन्य आपात स्थितियों में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय मरीज को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

   सम्मेलन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, सुरक्षित प्रसव, नियमित ANCजांच, संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण एवं कुपोषण की पहचान सहित खसरा-मम्प्स, मलेरिया, उल्टी-दस्त एवं निर्जलीकरण जैसे प्रमुख स्वास्थ्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लंबे समय तक खांसी, वजन कम होना, बुखार एवं रात में पसीना आने जैसे लक्षणों में टीबी की जांच कराने तथा उपचार पूरा करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की गई। सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुँचने और कुत्ते के काटने पर घाव को साबुन एवं बहते पानी से धोकर बिना देरी स्वास्थ्य संस्था में एंटी-रेबीज उपचार लेने की जानकारी भी दी गई।

   स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, हाथों की स्वच्छता, खुले में शौच से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता को लेकर भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों एवं गलत धारणाओं को दूर करने में सिरहा-गुनिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आशा/मितानिन, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर ग्राम स्तर पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामाजिक प्रभाव और पारंपरिक तंत्र को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़कर अंतिम व्यक्ति तक समय पर चिकित्सा सुविधा पहुँचाना रहा।

   सम्मेलन के समापन अवसर पर सिरहा-गुनिया, जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व सेवाओं से जोड़ने, प्रत्येक बच्चे के टीकाकरण में सहयोग करने तथा मलेरिया, टीबी, खसरा-मम्प्स, सर्पदंश, डॉग बाइट एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में लोगों को समय पर चिकित्सकीय सुविधा लेने के लिए प्रेरित करने पर सहमति बनी। जिला प्रशासन की यह पहल सुकमा के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच मजबूत करने और पारंपरिक सामाजिक नेतृत्व को जनस्वास्थ्य अभियान से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में सामने आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.