कोंडागांव में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Updated on 14-08-2026 12:09 PM

कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिले में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी एवं नगरवासी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत विकास नगर स्टेडियम से हुई। यहां से विधायक लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थी एवं अन्य सहभागी तिरंगा लेकर एनसीसी ग्राउंड पहुंचे। इसके बाद एनसीसी ग्राउंड से बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी। रैली मर्दापाल चौक से होते हुए रायपुर नाका पहुंची और वहां से वापस विकास नगर स्टेडियम लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना प्रदर्शित की।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। आज हम उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही हम आज स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, मनोज जैन,  दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। साथ ही सोनामणि पोयाम,  सुषमा खोब्रागड़े, संतोष पात्रे, आकाश मेहता,  चंदन साहू, अनिल अग्रवाल, गोपाल दीक्षित, जितेंद्र सुराना, अनीता नेताम, कुलवंत सिंह चहल, राहुल योगराज टिकरिया, विकास दुआ, नागेश देवांगन, बंटी नाग, दयाराम पटेल, जैनेंद्र सिंह ठाकुर, मनीष देवांगन, अविनाश सोरी, होलिका नेताम सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा, एसडीएम अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी तिरंगा यात्रा में सहभागी बने।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.