युवा फेस्ट में ज्ञान, नवाचार और अवसरों का संगम, स्टॉलों पर उमड़ा युवाओं का उत्साह

Updated on 26-04-2026 02:40 PM

धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में लगे विविध स्टॉल और प्रदर्शनी युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचकर नई-नई जानकारियां हासिल कर रहे हैं।

युवा फेस्ट के महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने स्टॉल के माध्यम से रचनात्मक प्रस्तुतियां दे रहे है। शासकीय महाविद्यालय कंडेल द्वारा प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों का सजीव चित्रण मॉडल के जरिए किया गया, जो दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है। श्री सुखराम नागदेव महाविद्यालय नगरी की छात्राओं ने हर्बल शैंपू आधारित स्टार्टअप की जानकारी देकर स्वरोजगार के नए आयाम प्रस्तुत किए हैं।

नारायण राव मेघावाले महिला महाविद्यालय की ओर से आर्ट एंड क्राफ्ट तथा “वेस्ट से बेस्ट” की थीम पर प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें बेकार सामग्री से उपयोगी वस्तुएं बनाने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। रोजगार विभाग द्वारा अग्निवीर एवं थल सेना भर्ती से जुड़ी जानकारी और तैयारी के टिप्स देकर युवाओं का मार्गदर्शन किया जा रहा है।

         कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा उन्नत कृषि उपकरणों, दलहनी-तिलहनी फसलों और धान की उन्नत किस्मों की जानकारी प्रदर्शित की गई है, जबकि उद्यानिकी महाविद्यालय धमतरी द्वारा ड्रिप इरिगेशन तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यशवंत राव मेघावाले महाविद्यालय मगरलोड द्वारा भी देश के ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित जानकारी प्रस्तुत की जा रही है।

           परिवहन विभाग के स्टॉल पर युवाओं के लर्निंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें तत्काल सुविधा मिल रही है। वहीं प्रथम फाउंडेशन द्वारा हॉस्पिटैलिटी, रेस्टोरेंट सर्विस सहित अन्य रोजगारपरक क्षेत्रों की जानकारी दी जा रही है। अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन ने स्कॉलरशिप योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई है। कंडेल महाविद्यालय की छात्रा कुमारी रेशमी, साक्षी, शिबू, रितु पोमेश्वरी ने कहा कि  ऐसे आयोजन से हमें नई चीजें सीखने और अपने करियर को लेकर स्पष्टता मिलती है। खासकर स्टार्टअप और स्किल से जुड़ी जानकारी हमारे लिए बहुत उपयोगी है।” कुल मिलाकर युवा फेस्ट केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल विकास और रोजगार संभावनाओं का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। युवाओं में स्टॉलों के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है, जो लगातार पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों की उपयोगी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.