यूक्रेन पर हमले में 498 रूसी सैनिकों ने जान गंवाई, 1597 घायल हुए

Updated on 03-03-2022 08:58 PM

मॉस्को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण करने के एक हफ्ता पूरा हो चुका हैं। इस हमले में रूस के काफी सैनिकों के हताहत होने की खबरों के बीच अब रूस ने पहली बार बताया है कि इस युद्ध में 498 रूसी सैनिकों की मौत हुई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब तक उसके 1597 सैनिक घायल भी हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है, जबकि बारी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं, यूक्रेन का दावा है कि उसकी सेना ने 6000 से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं, बड़ी संख्या में रूसी सैनिक पकड़े भी गए हैं, जिनमें से कई के वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं। सातवें दिन भी रूस और यूक्रेन की सेनाओं में कीव पर कब्जे को लेकर भीषण जंग जारी रही।

इस बीच खबर है कि रूसी सेना अब पूरी ताकत के साथ यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर हमला करने वाली है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान में 498 रूसी सैनिक ड्यूटी के दौरान मारे गए। मंत्रालय ने यह भी बताया कि 1597 रूसी सैनिकों को ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग डिग्री की चोटें लगी हैं। रक्षा मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचने की खबरें फर्जी हैं और जानबूझकर कुछ मीडिया संस्थानों के जरिए फैलाई जा रही हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि रूस ने ऑपरेशन में सैन्य संस्थानों के सिपाहियों और कैडेटों का इस्तेमाल करने की खबरें भी झूठी हैं।

 रिपोर्ट है कि रूसी सेना ने बुधवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में अपने हमलों को तेज कर दिया है। खारकीव के घनी आबादी वाले इलाकों के ऊपर धुएं के गुबार दिखाई दिए। इस बीच दोनों पक्षों ने कहा कि वे यूरोपी में नये विनाशकारी युद्ध को रोकने के मकसद से वार्ता बहाल करने को तैयार हैं। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टॉवर पर बमबारी को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आतंकवादी घटना करार दिया है।

 यूक्रेन की यूएनआईएएन समाचार एजेंसी ने उत्तरी शहर चेरनिहिव के स्वास्थ्य प्रशासन प्रमुख सेरही पिवोवार के हवाले से कहा कि वहां एक अस्पताल पर दो क्रूज मिसाइल दागी गईं। पिवोवार ने कहा कि अस्पताल की मुख्य इमारत को नुकसान पहुंचा है और अधिकारी हताहतों की संख्या पता लगाने में जुटे हैं। अभी इसके अलावा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यूक्रेन की सरकारी आपात सेवा ने कहा कि खारकीव में हमले बुधवार को भी जारी रहे जिनमें चार लोग मारे गये और कई लोग घायल हो गये। एक विस्फोट में पांच मंजिला पुलिस कार्यालय की छत उड़ गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.