जेलेंस्की की रूस से युद्ध रोकने और बातचीत करने का आग्रह

Updated on 27-03-2022 07:18 PM

कीव। दोहा फोरम में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने एक बार फिर रूस से युद्ध रोकने की अपील करते हुए बातचीत करने का आग्रह किया है। जेलेंस्की ने यह भी आरोप लगाया कि रूस हथियारों की दौड़ लगातार बढ़ा रहा है। शनिवार को यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच जंग शुरू हुए आज 31 वां दिन है। रूसी सैनिक यूक्रेन के लगभग हर शहर में बमों की वर्षा कर रहे हैं। यूक्रेन के दूसरा सबसे बड़ा शहर मारियूपोल रूसी बमबारी का सबसे ज्यादा शिकार है।

  बीते रोज मारियूपोल के एक थियेटर में रूसी हवाई हमले में 300 लोगों की मौत हो गई। इस थियेटर में सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी। अब शनिवार को दोहा फोरम में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस के समक्ष बातचीत का फिर से प्रस्ताव रखा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के लिए रूस को हमसे बातचीत करनी चाहिए। साथ रूस पर यह आरोप लगाया कि हथियारों की दौड़ में रूस लगातार आगे बढ़ रहा है।

  खबर है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परमाणु बलों को विशेष अलर्ट पर रखने के कुछ घंटों बाद न्यूक्लियर पनडुब्बियां समंदर में उतार दी हैं। इससे न्यूक्लियर वॉर की आशंका भी बढ़ गई है। गौरतलब है कि रूस ने 3 मार्च से अपने न्यूक्लियर हथियारों को हाई अलर्ट पर रखा है। रूस काफी समय से नाटो देशों को धमकी दे चुका है कि अगर उसके अस्तित्व पर खतरा हुआ तो वह न्यूक्लियर अटैक से भी पीछे नहीं हटेगा। हालांकि इससे पहले रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यूक्रेन के दो शहरों में हाइपरसोनिक मिसाइलों का हमला भी हो चुका है। यूक्रेन ने रूस पर फास्फोरस बमों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.