जेलेंस्की ने रूस से जंग में साथ न आने पर साधा निशाना

Updated on 28-03-2022 09:10 PM

कीव यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से जंग में साथ आने को लेकर नाटो और पश्चिमी देशों पर निशाना साधा है। पश्चिमी देशों पर भड़कते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूस से जंग में वह कायरता दिखा रहे हैं। इसके साथ ही यूक्रेन सरकार के एक इंटेलिजेंस अधिकारी ने कहा कि रूस उनके देश को कोरिया की तरह दो हिस्सों में बांटना चाहता है।

जेलेंस्की ने नाटो देशों से अपील की है कि यदि वे अपने लड़ाकू विमानों के एक फीसदी की भी मदद उसे दें तो वह रूस से निपट सकेंगे। इस बीच रूस का कहना है कि उसका मुख्य इरादा डोनबास क्षेत्र पर अपना नियंत्रण स्थापित करना है।

  माना जा रहा है कि रूस अब युद्ध को खत्म करने पर विचार कर रहा है। लेकिन उसके डोनबास पर नियंत्रण के ऐलान से यूक्रेन के दो हिस्सों में बंट जाने का भी खतरा पैदा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने भाषण में व्लादिमीर पुतिन को कसाई बताते हुए कहा था कि वह सत्ता में नहीं रह सकते हैं। उनके भाषण के ठीक बाद जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों को कायर बताते हुए कहा कि एक तरफ रूस की मिसाइलें आम नागरिकों की जानें ले रही हैं तो वही पश्चिम के देश सिर्फ बयान दे रहे हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि मैंने मारियुपोल में रूस से मुकाबला करने वाले सैनिकों से बात की है। उनका संकल्प कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह शहर अब तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है। इस दौरान वोलोदिमीर जेलेंस्की पश्चिमी देशों पर भड़कते दिखे। उन्होंने वीडियो स्पीच में कहा कि 31 दिनों से जो लोग हमारी मदद करने की बात कर रहे हैं क्या उनके पास 1 फीसदी भी साहस है।

इसके साथ ही जेलेंस्की ने रूसी पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार रूस को सुरक्षा गारंटी देने को तैयार है। इसमें यह भी शामिल है कि यूक्रेन परमाणु हथियारों से मुक्त रहेगा। यही नहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि वह नाटो से बाहर रहने पर विचार करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एक बार यूक्रेन से रूस की सेनाएं बाहर निकल जाएंगी तो हम वोटिंग करा सकते हैं और यदि लोग नाटो से अलग रहने के पक्ष में मतदान करेंगे तो वही फैसला मान लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.