YRF ने ठुकराया नेटफ्लिक्स का 215 करोड़ के ऑफर, थिएटर में रिलीज होगी आलिया-शरवरी की फिल्म

Updated on 24-02-2026 02:12 PM
YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। इस मूवी का ऐलान साल 2024 में किया गया था। और 2025 में ये रिलीज भी होने वाली थी। मगर इसे पोस्टपोन कर दिया गया। और कहा गया कि ये सीधे OTT पर आएगी। मगर अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स न नेटफ्लिक्स की करोड़ों रुपये की डील ठुकरा दी है।

'वैराइटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, यश राज फिल्म्स को Netflix के साथ 215 करोड़ रुपये की स्ट्रीमिंग डील मिली थी। जिसके तहत फिल्म सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होनी थी। लेकिन प्रोडक्शन कंपनी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और कहा कि वह इसे सिनेमाघरों में ही उतारेंगे।

OTT पर नहीं आएगी 'अल्फा'

YRF के स्पोक्सपर्सन ने इस बात की पुष्टि की कि 'अल्फा' थिएटर्स में ही उतारी जाएगी। उन्होंने फिल्म के सीधे OTT पर आने की खबरों को अफवाह बताया। कहा कि इसे गलत तरह से पेश करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, YRF अपनी फिल्मों को थिएटर्स से पहले ओटीटी पर नहीं डालती है।

'अल्फा' से है मेकर्स को पूरी उम्मीद

कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'अल्फा को बहुत स्पेशल फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें देश की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक, आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। साथ ही सबसे ज्यादा टैलेंटेड एक्ट्रेस शरवरी भी नजर आएंगी। हमें पूरी उम्मीद है कि हमने बहुत अच्छी मूवी बनाई है और ऑडियंस पूरी तरह से एंटरटेन भी होगी। वो लोग इसे खूब प्यार भी देंगे, जैसे दूसरी एक्शन फिल्मों को देते हैं।'

आलिया भट्ट- बॉबी देओल में अनबन की थी चर्चा

इस मूवी को लेकर बीते दिनों एक और अपडेट सामने आया था। बताया गया था कि आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच खटपट हो गई थी। एक्ट्रेस कुछ क्रिएटिव एडवाइस दे रही थीं, जो एक्टर को पसंद नहीं आई और इससे ही उनके बीच अनबन हो गई थी। ये मूवी फिलहाल 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी दिन सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' भी आएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.