'औकात' वाली टिप्पणी पर यूथ कांग्रेस ने किया कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव, पुलिसकर्मियों के साथ भी झड़प

Updated on 21-02-2026 11:52 AM
भोपाल। विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विरुद्ध मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की "औकात" वाली टिप्पणी पर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के झड़प भी हुई। जिला अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इसे समूचे आदिवासी समाज का अपमान बताते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल

युकां कार्यकर्ताओं ने कहना था कि विधानसभा सत्र में जनहित के मुद्दों पर प्रश्न पूछने के दौरान, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विरुद्ध मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने "अपनी औकात में रहने" जैसी अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की।

यह टिप्पणी केवल एक वरिष्ठ विधायक का अपमान नहीं, बल्कि समूचे आदिवासी समाज की अस्मिता पर सीधा प्रहार है। सत्ता के मद में चूर भाजपा नेता यह भूल गए हैं कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और विपक्ष की आवाज़ को दबाना नामुमकिन है।

सड़क छाप भाषा कतई स्वीकार्य नहीं- जिला अध्यक्ष अमित खत्री

जिला अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा है कि लोकतंत्र के मंदिर में इस तरह की सड़क छाप भाषा का प्रयोग कतई स्वीकार्य नहीं है। यदि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तुरंत अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तो युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। आने वाले समय में भोपाल की सड़कों पर उनका मुंह काला करने का काम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे। इस अवसर पर मुजाहिद सिद्दीकी, गोपिल कोटवाल, मो. अमीर, प्रिंस नवांगे, प्रियंक सकवार, नीरज यादव, रितेश सोनी आदि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.