"आपका पार्सल आया है..."- एक संदिग्ध कॉल और भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी का मोबाइल हैक; फोन-मैसेज हुए दूसरे नंबर पर डायवर्ट

Updated on 17-06-2026 01:03 PM

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर लिया गया। आरोप है कि कॉल आने के कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर आने वाली कॉल और संदेश किसी अन्य नंबर पर डायवर्ट होने लगे। मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई है।

संदेह हुआ तो काट दिया कॉल

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक पार्सल कंपनी का डिलीवरी एजेंट बताते हुए कहा कि उनके नाम से एक पार्सल आया है और डिलीवरी संबंधी जानकारी साझा करने की बात कही। बातचीत संदिग्ध लगने पर उन्होंने कॉल तत्काल काट दिया।

दूसरे नंबरों पर मैसेज होने लगे फॉरवर्ड

अहिरवार के अनुसार, कुछ देर बाद उनके बेटे का फोन आया, जिसके बाद अचानक मोबाइल की कॉलिंग और मैसेजिंग व्यवस्था प्रभावित हो गई। उनके नंबर पर आने वाली कॉल और संदेश किसी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड होने लगे। इस दौरान कई लोगों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दूसरी ओर से अनुचित व्यवहार होने की शिकायतें सामने आईं।
प्रारंभिक आशंका है कि साइबर ठगों ने किसी तकनीकी माध्यम से मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग या अन्य सेटिंग्स में छेड़छाड़ की। घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या डिलीवरी संबंधी जानकारी साझा करने से पहले पूरी सतर्कता बरतें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.