दिवंगत ऋषि कपूर के सम्मान में ‘शर्माजी नमकीन’ के वर्ल्डप्रीमियर की घोषणा

Updated on 11-03-2022 06:00 PM

मशहूर बहुमुखी एक्टर स्वर्गीय ऋषि कपूर की विरासत का सम्मान करते हुए प्राइम वीडियो ने आज उनकी आखिरी फिल्मशर्माजी नमकीनके एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की है। हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित तथा एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी फरहान अख्तर द्वारा मैकगफिन पिक्चर्स के अभिषेक चौबे और हनी त्रेहान की मदद से प्रोड्यूज की गई इस फैमिली एंटरटेनर में जूही चावला, सुहैल नैय्यर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार के साथ स्वर्गीय ऋषि कपूर और परेश रावल सहित कई एक्टर मौजूद हैं।शर्माजी नमकीनऐसी पहली हिंदी फिल्म है, जिसमें दो दिग्गज एक्टर - ऋषि कपूर और परेश रावल - एक साथ एक ही किरदार निभाते नजर आएंगे।

सेल्फ-रियलाइजेशन और खुद को तलाशने की दिलचस्प और दिल छू लेने वाली कहानीशर्माजी नमकीनहाल ही में रिटायर हुए एक व्यक्ति की लाइफ पर आधारित है, जो एक बेचैन महिला के किटी सर्कल में शामिल होने के बाद कुकिंग को लेकर जुनूनी हो जाता है। इस फिल्म का प्रीमियर 31 मार्च को दुनिया भर के 240 देशों क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा।

प्राइम वीडियो के कंटेंट लाइसेंसिंग हेड मनीष मेंघानी का कहना है, "प्राइम वीडियो में हर टाइटल के साथ हम लगातार ऐसा कंटेंट प्रदान करने की कोशिश करते हैं, जो हमारे ग्राहकों को बांध कर रखे और उनका मनोरंजन करे।शर्माजी नमकीनऐसी ही एक एंटरटेनर है। यह वाकई एक स्पेशल फिल्म है। यह स्वर्गीय ऋषि कपूर के अभिनय कौशल और उनकी सिनेमाई प्रतिभा तथा परेश रावल के बेमिसाल टैलेंट को दिया गया एक विनम्र ट्रिब्यूट है। दोनों अभिनेताओं ने अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए दर्शकों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ लंबे समय से चले रहे हमारे जुड़ाव का एक और रोमांचक अध्याय है। हमें यकीन है कि दिल को छू लेने वाली यह कहानी इंडिया और इसके बाहर मौजूद ग्राहकों के मन में अपनी खास जगह बना लेगी।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर रितेश सिधवानी ने बताया, “एक्सेल में हमने हमेशा क्लटर-ब्रेकिंग नैरेटिव पेश करने तथा यादगार दिल को छू लेने वाले किरदार जीवंत करने पर ध्यान केंद्रित किया है।शर्माजी नमकीनएक साधारण व्यक्ति के जीवन की एक स्लाइस-ऑफ-लाइफ स्टोरी है। यह उसके जीवन का एक नया अर्थ खोजने का असाधारण प्रयास है। हम इस महाकाव्यात्मक पारिवारिक मनोरंजन के लिए महान अभिनेता स्वर्गीय ऋषि कपूर के साथ काम करने के लिए विनम्र और आभारी हैं, जो उनका आखिरी ऑनस्क्रीन किरदार बन गया। यह फिल्म उनके जबरदस्त स्टारडम, जादू और आकर्षण के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है! प्राइम वीडियो के साथ हमारी मजबूत सहभागिता में एक और माइलस्टोन जोड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.